शहर के चुनावी बाजार से 20 का नोट बाहर,सीधे 100 फिर 500 देने के बाद ही चुनाव प्रचार की बात करो

जशपुर/कुनकुरी,08 फरवरी 2025 – नगरपंचायत कुनकुरी हॉट सीट में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है।अध्यक्ष और 15 पार्षद के चुनाव का शोर पूरे शवाब पर है।वहीं वोटरों के भी दिन बन आये हैं।

प्रत्याशी घुटने से नीचे जाकर पाँव छू रहे हैं और आशीर्वाद से पहले वोट ही मांग ले रहे हैं।जैसे ही मुहल्ले में जा रहे हैं,वोट बेचनेवाले गैंग से पहले बात करनी पड़ रही है।इससे पहले बात शुरू करने के लिए एक-एक को सौ नहीं दो पांच सौ की कड़क नोट चाहिए। गलती से एक प्रत्याशी समर्थक ने 20 का नोट दिया तो लड़खड़ाता वोटर बमक गया,बोला कि 20 में क्या मिलेगा और इसे कहाँ डालूँ।ऐसी विचित्र परिस्थितियों में चुनाव प्रचार करना एक बड़ी कलाकारी है।

कुनकुरी शहर में नगरपंचायत अध्यक्ष की सीट के लिए केवल दो ही उम्मीदवार मैदान में है।एक सुदबल राम यादव और दूसरे गुप्ता विनयशील।पार्षदों में वार्ड नम्बर 15 में घमासान मचा हुआ है।आज कुनकुरी शहर में हिन्दू स्वाभिमान सूर्य कुमार प्रबल प्रताप सिंह जूदेव,मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी विष्णुदेव साय, यूथ आइकॉन मंत्री ओपी चौधरी प्रचार की कमान सम्हालेंगे।