सड़क पर अघोरियों का अभ्यंकर प्रदर्शन, खेल मैदान में भव्य आतिशबाजी, मुख्य अतिथि कौशल्या साय ने कहा – रामराज्य का सपना हमारे आपके विष्णु सरकार पूरा कर रहे हैं

IMG 20241013 092514

जशपुर/कुनकुरी,13 अक्टूबर 2024 – दशहरा का पर्व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के मुख्य आतिथ्य में भारी आतिशबाजी के साथ मनाया गया।शहर में 4 स्थानों पर मां दुर्गा विराजीं थीं।जिन्हें बड़ी सुंदर झांकियों के साथ तालाब में विसर्जित किया गया।

जशपुर जिले के हृदयस्थल कुनकुरी शहर में इस बार नवरात्र पर ऐतिहासिक कार्यक्रम हुए।जिसका आनंद नगरवासियों ने खूब उठाया।सनातन दुर्गा पूजा समिति ने शिव मंदिर प्रांगण में दुर्गा पंडाल सजाया था।जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम,रास गरबा नृत्य का आयोजन किया गया।नवरात्रि के अंतिम दिन आयोजको ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।वहीं माँ दुर्गा की झांकी निकली तो अघोरी रूप में कानपुर से आये कलाकारों का प्रदर्शन देखकर नगरवासी महाकाल की जय जयकार करने लगे।शक्ति की आराधना के दृश्य रोंगटे खड़े कर दे रहे थे।

बजरंगनगर दुर्गा पूजा समिति ने शहर के इतिहास में पहली बार माँ गंगा आरती का भव्य आयोजन किया।सप्तमी के दिन विसर्जन तालाब के घाट पर बनारस से आये पुजारियों ने गंगा आरती की,जिसे देखने पूरा शहर उमड़ पड़ा था।

हम आपको बता दें कि कुनकुरी खेल maidan में सालों से रावण दहन का आयोजन किया जाता है।जिसमें इस बार 60 फीट का रावण बनाया गया। रावण दहन समिति के अध्यक्ष महेश त्रिपाठी ने बताया कि छाल के कारीगरों ने बड़ा सुंदर रावण बनाया।आतिशबाजी के लिए विशेष तौर पर राऊरकेला से बमबाज बुलाये गए जिनकी आतिशबाजी देखकर दर्शकों को खूब आनंद मिला।

IMG 20241013 09255474

खेल मैदान में रावण दहन कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या साय ने अपने संबोधन में कुनकुरी विधानसभा के लोगों को दशहरा पर्व की बधाई दी।उन्होंने लोगों से राम का आचरण जीवन मे उतारने की बात कही।साथ ही नारी शक्ति का सम्मान करने को कहा।साथ ही मुख्यमंत्री बिष्णुदेव साय की ओर से सभी को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामना संदेश दिया।

सनातन पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने बताया कि कुनकुरी धर्मनगरी है।यहां का दशहरा पर्व देखने सभी धर्म-समाज के लोग बड़े उत्साह से आते हैं।इस बार कानपुर से आये कलाकारों ने भगवान शिव के अघोरी रूप में उनकी कई कहानियों को नृत्य नाटिका के माध्यम से दिखाया।बारिश के बावजूद खेल मैदान में लोग भर गए।इसके साथ ही मैदान के चारो ओर हजारों लोग मकानों की छतों पर खड़े होकर कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।