तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से अज्ञात मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति की मौत, सरपंच ने की FIR दर्ज – घटना बेहराटोली कमतरा की

🛑 तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से अज्ञात मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति की मौत, सरपंच ने की FIR दर्ज – घटना बेहराटोली कमतरा की 🛑

IMG 20250611 WA0037
📍 जशपुर/कुनकुरी, 11 जून 2025

जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेहराटोली कमतरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। यह हादसा मंगलवार की रात लगभग 10:30 बजे ग्राम के रौतिया पारा-बगीचा चराईडांड राज्यकीय मार्ग पर हुआ।

ग्राम पंचायत कमतरा के सरपंच अभिषेक कुजूर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि गांव के सचिव विनय यादव ने रात करीब 11 बजे उन्हें फोन कर सूचना दी कि सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर सरपंच ने देखा कि मृतक की उम्र लगभग 50-55 वर्ष थी, चेहरे पर सफेद दाढ़ी और मूंछ थी, सिर पर गहरी चोट के साथ मस्तिष्क का हिस्सा सड़क पर बिखरा हुआ था। शरीर पर कई अन्य गंभीर चोटें थीं।

गौर करने वाली बात यह है कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था और उसके दोनों पैरों में लोहे की बेड़ियाँ बंधी हुई थीं, जिससे संदेह है कि वह शायद किसी अन्य जगह से भटका हुआ था या उसे बंधक बनाया गया था।

सरपंच के अनुसार यह स्पष्ट है कि कोई अज्ञात वाहन चालक बगीचा रोड की ओर से अत्यधिक तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए आया और उक्त व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी गांव के उपसरपंच मोहम्मद शरीफ को भी दी गई और तत्काल थाना कुनकुरी में शिकायत दर्ज कराई गई।

📝 पुलिस ने सरपंच की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 121/2025 के तहत धारा 281, 106(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना सउनि. ईश्वर प्रसाद वारले द्वारा की जा रही है।

🔍 पुलिस अब मृतक की पहचान और वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

इस मामले ने क्षेत्र में कई सवाल खड़े कर दिए हैं —

  • मृतक कौन था?
  • वह लोहे की बेड़ियों में क्यों था?
  • क्या वह किसी संस्थान या घर से भागा हुआ था या उसे छोड़ दिया गया?
  • आखिर कौन है वह अज्ञात वाहन चालक जो यह हादसा कर फरार हो गया?

👉 स्थानीय लोगों ने इस दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन से दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।