अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल रायगढ़ द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर 27 अप्रैल को कुनकुरी में

अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल रायगढ़ द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर 27 अप्रैल को कुनकुरी में

कुनकुरी | 16 अप्रैल 2025
अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर, रायगढ़ द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए एक विशेष निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन 27 अप्रैल 2025, दिन रविवार को अग्रसेन भवन, कुनकुरी में किया जा रहा है।

इस शिविर में प्रसिद्ध इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. रश्मि गोयल नि:शुल्क जांच और परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगी। शिविर का उद्देश्य नि:संतानता को लेकर जागरूकता फैलाना और सही समय पर इलाज हेतु लोगों को प्रेरित करना है।

बांझपन अब कोई अभिशाप नहीं – डॉ. रश्मि गोयल

IMG 20250416 WA0017
डॉ. रश्मि ने बताया कि आधुनिक जीवनशैली, अत्यधिक तनाव और बढ़ते प्रदूषण के कारण बांझपन एक आम समस्या बन चुकी है। कई बार कपल जब तक इलाज के लिए तैयार होते हैं, तब तक उम्र बढ़ जाती है और सफलता की संभावना घट जाती है।
उन्होंने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य सिर्फ इलाज ही नहीं बल्कि समाज में इस विषय को लेकर सकारात्मक सोच विकसित करना भी है। उन्होंने बताया कि आज भी कई परिवार महिलाओं को दोषी मानते हैं, जबकि शोधों के अनुसार 50% से अधिक मामलों में पुरुष बांझपन के लिए ज़िम्मेदार होते हैं।

रायगढ़ में उपलब्ध है एडवांस तकनीक
अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल पहले भी इस प्रकार के शिविर आयोजित करता रहा है और रायगढ़ में सभी आधुनिक इनफर्टिलिटी तकनीकों को उपलब्ध कराने में अग्रणी रहा है। अस्पताल छत्तीसगढ़ में आईवीएफ और इनफर्टिलिटी के मामलों में सर्वाधिक सफलता दर के साथ काम कर रहा है।

स्थानीय इलाज, महानगरों जैसा भरोसा

IMG 20250416 WA0019
डॉ. रश्मि गोयल ने कहा कि हमारा प्रयास है कि कुनकुरी व आसपास के इलाकों के मरीजों को इलाज के लिए महानगरों की ओर न जाना पड़े। इस शिविर के माध्यम से हम उन्हें विशेषज्ञ परामर्श और प्राथमिक जांच सुविधाएं यहीं उपलब्ध कराएंगे।

शिविर में ये सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध:

  • नि:शुल्क वीर्य जांच
  • नि:शुल्क विशेषज्ञ परामर्श
  • अन्य सभी जाँचों में विशेष रियायतें

कैसे कराएं पंजीयन?
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि सीमित स्लॉट के कारण इच्छुक दंपती मोबाइल नंबर 9329142515 या 9329915092 पर कॉल करके अग्रिम पंजीयन करवा सकते हैं, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।