सावधान! आप घर को रौशनी से भर देने के लिए झालर लगा रहे हैं तो यह खबर पढ़ने के बाद जरूर सावधानी बरतें।
पेट्रोल पम्प को दीपावली पर रौशनी से जगमगाने के लिए झालर लगाने में बड़ी लापरवाही बरती गई है।
मुंगेली/सरगांव,29 अक्टूबर2024 – जिले के सरगांव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें पेट्रोल पंप में झालर लगाते समय करंट लगने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, ये युवक पेट्रोल पंप पर दिवाली की सजावट के लिए झालर लगा रहे थे। अचानक बिजली की चपेट में आने से तीन युवकों की जान चली गई, और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही सरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं।