बड़ी खबर – दीपावली पर जनसंपर्क अधिकारी पर ‘पटाखे फूटे’,मंत्री-मुख्यमंत्री की होर्डिंग लगाने पर गिरी गाज

रायपुर,29 अक्टूबर2024- दीपावली की होर्डिंग लगाना छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमर प्रकाश सावंत के लिए भारी पड़ गया। पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी की अनुमति के बिना विभाग द्वारा लगाए गए एक होर्डिंग ने सावंत के लिए मुसीबत खड़ी कर दी, जिसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

रायपुर में पर्यावरण संरक्षण मंडल ने दिवाली से जुड़ी होर्डिंग्स लगाई थीं, जिनमें मंत्री ओपी चौधरी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तस्वीरें थीं। बिना आधिकारिक अनुमति के लगाए गए इन होर्डिंग्स को मंत्री ने गंभीरता से लिया और इसे सरकारी अधिकारियों के अनुशासनहीनता का मामला बताते हुए सावंत को सस्पेंड करने का आदेश दिया।

इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा है और इसे “सिर पर पटाखे फूटे” जैसा मामला माना जा रहा है, जहां सावंत को अपनी अनजानी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ा।

1002534723