बड़ी खबर : क्राइम एंड साइबर यूनिट ने खून सूखने से पहले हत्यारों को धर दबोचा,तीनों हत्यारे गिरफ्तार

रायपुर,23 सितंबर 2024 – राजधानी में हुई जघन्य हत्या के आरोपियों को 24 घण्टे के भीतर पकड़ने में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने सफलता पाई है।एएसपी क्राइम संदीप मित्तल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

दरअसल,आज दिनांक 23.09.2024 के प्रातः थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत तालाब के पास अज्ञात आरोपियों द्वारा ईश्वर राजवाड़े नामक व्यक्ति को धारदार वस्तु से वार कर हत्या कर दी गई थी।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की 10 विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास के सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजो ंका अवलोकन करते हुए आरोपियों को मोवा पण्डरी की ओर जाना पाया गया था। जिस पर पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा मोवा पण्डरी क्षेत्र का सघन चेकिंग करते हुए 19 घंटों के भीतर प्रकरण में संलिप्त सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपो रायपुर शहर के निकले।

*01. रोहित बघेल पिता शल्लू बघेल निवासी गांधीनगर थाना सिविल लाईन रायपुर।*

*02. सूरज उर्फ खिड़की निवासी गांधीनगर थाना सिविल लाईन रायपुर।*

*03़. हरीश बघेल निवासी गांधीनगर थाना सिविल लाईन रायपुर।*