छत्तीसगढ़ के एक प्रसिद्ध प्राकृतिक पर्यटन स्थल रानी दरहा जलप्रपात में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। पिकनिक मनाने पहुंचे तीन युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। हादसे के बाद मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम तुरंत पहुंची। एक युवक को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि एक अन्य की मौत हो चुकी है। तीसरे युवक की तलाश अब भी जारी है।
मृतक की पहचान नरेंद्र पाल सिंह छाबड़ा, पिता अवतार सिंह, निवासी मुंगेली के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर लिया है। फिलहाल राहत व बचाव कार्य जारी है और प्रशासन मौके पर पूरी निगरानी बनाए हुए है।
गौरतलब है कि यह हादसा कवर्धा जिले के बोडला ब्लॉक स्थित रानी दरहा जलप्रपात में हुआ है, जहां पूर्व में भी ऐसे हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोग लगातार यहां सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग करते रहे हैं। इस दुखद घटना की पुष्टि एडिशनल एसपी ने भी की
है।





















