महतारी के भरोसे भाजपा कर रही जीत का दावा,प्रचार के मैदान में अकेले दिख रही भाजपा

IMG 20240505 204534
Oplus_131072

जशपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने 50 हजार पार का नारा देकर कुनकुरी विधानसभा से राधेश्याम राठिया को लोकसभा भेजने के लिए महतारी वंदन लाभार्थी सम्मेलन में लोगों को संकल्प दिलाया।इसी के साथ जशपुर विधानसभा में भी कृष्ण कुमार राय की अगुवाई में धुँवाधार प्रचार हुआ।

प्रचार के अंतिम दिन तक रायगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा के कार्यकर्ता से लेकर बड़े नेता मैदान में डटे रहे।जशपुर जिले में भाजपा ने महतारी वंदन लाभार्थी सम्मेलन के जरिये हर परिवार को मोदी का परिवार बनाने की पुरजोर कोशिश की है।
कुनकुरी शहर के तपकरा रोड में सीएम मैडम कौशल्या साय ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना की इस महीने की किश्त भी पहुंच गई है।सीएम साहब के आदेश से ही मैं आप लोगों के बीच काम कर रही हूँ।उन्होंने समरसता का संदेश देते हुए बताया कि ये भारत देश है जहां सभी जाति-धर्म के लोग बहुत अच्छे से रह रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी धर्मों के साथ विश्वास बढाते हुए सभी का विकास कर रहे हैं।महतारी सभा में उन्होंने कहा कि रामराज्य में आप सभी रामलला का दर्शन करने अयोध्या जाना है।अभी मथुरा भी बाकी है।इसके बाद मैडम सीएम ने रोड शो किया और भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की।

IMG 20240505 204313
Oplus_131072

वहीं लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जशपुर शहर के बस स्टेण्ड एवं मनोरा और बगीचा में भी महतारी वंदन लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया।

IMG 20240505 WA0011
सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिलासपुर संभाग के सह कलस्टर प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने सीधा कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होनें पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी नरवा,गरूआ,घुरूवा और बाड़ी योजना पर हमला करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस योजना की आड़ में छत्तीसगढ़वासियों को ठगने का काम किया है। योजना में किये गए दावे हकीकत की जमीन से कोसो दूर रहे। ग्रामीणों के घर में ना तो बाड़ी बने और ना ही लाखों रूपये खर्च करके बनाए गए गौठानों में मवेशियों का चारा पानी। उन्होनें कहा कि छत्तीसगढ़ का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी ने किया था। अब इसे विकसीत राज्य बनाने का काम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार करेगी।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए जशपुर की विधायक रायमुनि भगत ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और उनकी आर्थिक सशक्तीकरण का काम सिर्फ भाजपा ही करती है।

भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में महिला आरक्षण देने का काम,डा रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने दिया था। अब केन्द्र सरकार ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिला आरक्षण देने का कानून पास कर दिया है। आने वाले चुनावों में इसका लाभ मिलेगा। लेकिन,कांग्रेस ने सत्ता मे रहने के बाद भी महिला आरक्षण कानून बनाने के लिए गंभीरता से प्रयास नहीं किया।