झारखण्ड के विकास के लिए भाजपा का समर्थन जरूरी है – कौशल्या साय, चुनावी समर में कुशल संवाद से मतदाताओं को डबल इंजन के फायदे गिनाए,, देखें तस्वीरें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय ने संभाला चुनावी मोर्चा,

झारखंड में भाजपा के लिए मांगा समर्थन

जशपुर,11 नवम्बर 2024 – झारखंड विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चुनावी गतिविधियों में तेजी ला दी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने भी झारखंड के सिमडेगा जिले में भाजपा के पक्ष में प्रचार किया। रविवार को उन्होंने सिमडेगा के कूटमाकछार, डुमरडीह, दर्रीपारा, चाडरीमुंडा, मेसना और बनगांव जैसे महत्वपूर्ण गांवों में चुनावी सभाएं कीं और भाजपा के लिए समर्थन की अपील की।

कौशल्या साय ने अपने संबोधनों में भाजपा की नीतियों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं और पार्टी के घोषणापत्र पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी जीत से क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी।

उन्होंने जनता से भाजपा को वोट देने का आग्रह करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा की जीत जरूरी है। अपने भाषणों में कौशल्या साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन और किसानों के लिए समर्थन मूल्य जैसी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।

भाजपा के घोषणापत्र के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कौशल्या साय ने गोगो दीदी योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल तय करने और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के वादों का जिक्र किया।

“झारखंड के विकास के लिए भाजपा का समर्थन जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा इस राज्य के विकास को प्राथमिकता दी है। हमारे घोषणापत्र में झारखंड की जनता के सभी सवालों का समाधान है।” – कौशल्या साय

IMG 20241111 WA0004
फोटो: श्रीमती कौशल्या साय झारखण्ड में चनावी सभा में बोलते हुए

वहीं भाजपा प्रत्याशी श्रद्धानन्द बेसरा ने कहा कि “श्रीमती साय के इस दौरे से भाजपा के चुनावी अभियान में जोश और गति आई है। उनकी सहज भाषण शैली और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की क्षमता ने भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में उनकी भूमिका जीत की ओर ले जानेवाली है।

IMG 20241111 WA0003
फोटो: श्रीमती कौशल्या साय मतदाताओं के बीच बैठकर सीधा संवाद करती हुईं