मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट

 

रायपुर, 11 अक्टूबर 2024 – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए शुभकामनाएं प्रकट कीं।

राजभवन में हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय और राज्यपाल श्री डेका के बीच प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। दोनों ने राज्य में शांति, प्रगति और विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।