मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की,देखें तस्वीरें

जगदलपुर, 15 अक्टूबर 2024: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर के राजवाड़ा परिसर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री के साथ बस्तर दशहरा के माटीपुजारी कमल चंद भंजदेव, वनमंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, विधायक किरण देव, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ने भी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की।

IMG 20241015 WA0047

इस अवसर पर पूर्व सांसद, विधायक, पार्षदगण, क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि तथा बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा समेत जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

IMG 20241015 WA0048

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के इस धार्मिक यात्रा का उद्देश्य बस्तर दशहरा की परंपराओं का सम्मान करना और प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए आशीर्वाद प्राप्त करना था।