
जशपुर, 24 सितंबर 2024: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कांसाबेल विकासखंड के बगिया हेलीपैड पर पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, और डीएफओ जितेन्द्र उपाध्याय ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील गुप्ता और जिला महामंत्री भरत सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दौरे पर हैं। कल सुबह वे गांव में भाजपा के “मोर बूथ,मोर अभिमान” अभियान के तहत सदस्यता अभियान में शामिल होंगे। इस दौरे का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की मजबूती को और बढ़ाना है।
इसके बाद, मुख्यमंत्री झारखंड के सिमडेगा जिले में एक महत्वपूर्ण चुनावी सभा और रोड शो में हिस्सा लेंगे, जहां वे आगामी चुनावों के लिए जनता से संवाद करेंगे और पार्टी के समर्थन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।
मुख्यमंत्री का यह दौरा राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें पार्टी की रणनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसंपर्क अभियान भी शामिल है।




















