मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सपत्नीक मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की

रायपुर, 19 नवम्बर 2024// दंतेवाड़ा में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय और परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

पूजा-अर्चना के दौरान विधायक चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मण्डावी और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण ने भी भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेते हुए प्रदेश की जनता के लिए शांति और प्रगति की कामना की। इस धार्मिक आयोजन में उपस्थित जनसमूह ने भी देवी मां के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की और क्षेत्र में समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना की।