मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 सितंबर को ननिहाल जाएंगे, रोड शो कर भाजपा की डबल इंजन सरकार के गिनाएंगे फायदे,दो दिवसीय दौरा कार्यक्रम तय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बगिया गृहनिवास आगमन, भाजपा सदस्यता अभियान और झारखंड के कुरडेग में करेंगे चुनावी रोड शो

जशपुर, 24 सितंबर 2024: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 24 सितंबर की शाम अपने गृहनिवास बगिया पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन से गांव में उत्साह का माहौल है, और उनके स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं।

सूत्रों के अनुसार, 25 सितंबर की सुबह मुख्यमंत्री अपने गांव में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में भाग लेंगे। इस अभियान के दौरान श्री साय नए सदस्यों को भाजपा से जोड़ने का कार्य करेंगे, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी।

इसके बाद वे निर्धारित समयानुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय झारखंड के सिमडेगा जिले के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे, जहां वे एक विशाल चुनावी रोड शो करेंगे। झारखंड में होने वाले इस रोड शो को लेकर काफी उत्साह है और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उनकी अगवानी के लिए तैयार हैं।बड़ी बात यह भी कि कुरडेग सीएम साय का ननिहाल है।इस इलाके में श्री साय की अच्छी पकड़ है जिसका लाभ आनेवाले झारखण्ड चुनाव में भाजपा को मिलेगा।

अपुष्ट जानकारी के अनुसार श्री साय रोड शो के बाद शाम को फिर से बगिया लौट आएंगे और 27 सितंबर को रायपुर के लिए रवाना होंगे। उनके इस दौरे से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता में भारी उत्साह है, और उनके स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।