मुख्यमंत्री का जशपुर आगमन: बगिया हैलीपेड पर हुआ आत्मीय स्वागत,देखें तस्वीरें

1002542388

जशपुर, 31 अक्टूबर 2024 – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज जशपुर में बगिया हैलीपेड पर आत्मीय स्वागत किया गया। विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, कलेक्टर  रोहित व्यास और पुलिस अधीक्षक  शशी मोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री साय अपने प्रवास के दौरान माँ जसमनी देवी का आशीर्वाद प्राप्त कर नवाखानी पर्व और दीपावली मनाने आए हैं। जानकारी के अनुसार, श्री साय आज अपने निवास ‘श्रीराम सदन’ बगिया में रहेंगे, जहां जिले भर से नेता, अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उन्हें दीपावली की शुभकामनाएँ देने पहुंच रहे हैं।

1002542390 1002542306

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री साय इस बार अपने परिवार के सदस्यों,इष्टजनों के साथ अधिक समय बिताने का मन बना रहे हैं।