सीएम विष्णुदेव साय चचेरे भाई के दशगात्र में हुए शामिल,नगरपालिका अध्यक्ष थे नरेशचंद्र साय, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

IMG 20240617 WA0010

जशपुर –  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह जिले के ग्राम बन्दरचुंआ पहुंचे। वे अपने चचेरे भाई एवं जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष स्व. नरेश चंद्र साय के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। सपत्नीक उनके घर पहुंचकर मुख्यमंत्री साय ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भाव पूर्ण श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से पार्थना की। मुख्यमंत्री ने सभी परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्व. श्री नरेश चंद्र साय जी मेरे चचेरे भाई और पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री स्व. नरहरी साय जी के पुत्र थे। आज वे हमार बीच नहीं है यह हमारे लिए दुःखद क्षण है। इस दुःख की घड़ी में मैं यहां आकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से पार्थना की है। स्व.  नरेश चंद्र जी जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष थे। जनप्रिय नेता स्व. नरेश  क्षेत्र के विकास के लिये सदैव समर्पित रहते थे।

उल्लेखनीय है कि विगत 06 जून को मुख्यमंत्री के चचेरे भाई एवं जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष नरेश चंद्र साय जी का निधन हो गया था।