कुनकुरी नगर पंचायत में कांग्रेस का दबदबा बरकरार, उपाध्यक्ष पद भी किया कब्जे में

जशपुर,18 मार्च 2025 – जिले की हॉट सीट माने जाने वाली कुनकुरी नगर पंचायत में कांग्रेस ने एक और बड़ी जीत दर्ज की है। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में दीपक केरकेट्टा ने बाजी मार ली है। लकी ड्रॉ कांग्रेस के लिए वाकई लकी साबित हुआ और भाजपा प्रत्याशी राजेश ताम्रकार को हार का सामना करना पड़ा।

टाई की स्थिति के बाद लकी ड्रॉ से हुआ फैसला

नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पहले ही कांग्रेस के कब्जे में था, लेकिन उपाध्यक्ष चुनाव में दिलचस्प स्थिति बनी।एक रहेंगे सेफ रहेंगे की रणनीति दोनों ने चली। कांग्रेस और भाजपा—दोनों दलों के पास 8-8 वोट थे, जिसके चलते मतदान के बाद टाई की स्थिति बन गई। इस स्थिति को सुलझाने के लिए लकी ड्रॉ का सहारा लिया गया, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी दीपक केरकेट्टा के नाम की पर्ची निकल आई और वे उपाध्यक्ष निर्वाचित हो गए।इस जीत के साथ नगर पंचायत कुनकुरी में कांग्रेस का प्रभाव और मजबूत हो गया है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर अब कांग्रेस का कब्जा हो गया है

भूपेश बघेल ने दी बधाई

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस जीत पर विनयशील और यूडी मिंज को बधाई दी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस सफलता को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।