जशपुर/कुनकुरी,02 मार्च 2025 – कुनकुरी शहर से बड़ी खबर आई है जिसमें एक नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई है।मौके पर भारी भीड़ लग गई है।सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई है।
समाजसेवी मुरारी गुप्ता ने ख़बर ज़नपक्ष को जानकारी दी कि घटनास्थल कुनकुरी नगरपंचायत के वार्ड क्रमांक 15 में बेहराटोली में शिव मंदिर के पास चट्टान में है।ऐसा लगता है जैसे किसी ने लोकलाज के भय से अपने शिशु को जन्म देकर छोड़ दिया हो।जो भी हो घटना दुखदाई है और इसे देखकर मोहल्लेवासियों में नवजात को जन्म देने वाले अज्ञात माता-पिता की पहचान कर तत्काल गिरफ्तार करने की बात कह रहे हैं।



















