
जशपुर/कुनकुरी,26 अगस्त 2024 – प्रदेश युवक कांग्रेस के आह्वान पर आज कुनकुरी बस स्टैंड में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी,जेल भेजे जाने के विरोध में जेल भरो आंदोलन किया गया। मुट्ठीभर युंकाइयो ने विष्णु सरकार के खिलाफ नारे लगाए।बड़े प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए शहर भर में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया।
ज्ञात हो कि बलौदाबाजार हिंसा के बाद पुलिस की कार्रवाई में भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर सतनामी समाज को उकसाने के मामले में कार्रवाई की गई।जिसमें उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।इसी को लेकर कांग्रेस इन दिनों सड़क पर है।कुनकुरी में जेल भरो आंदोलन का नेतृत्व कर रहे युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय पाठक ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से तत्काल विधायक देवेंद्र यादव को जेल से रिहा करने की मांग की।कार्यक्रम को पूर्व जिला युंकाध्यक्ष रवि शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि 8 महीने की सरकार में इतनी हिंसा हो रही है जिसको सम्भालने में मुख्यमंत्री फेल हैं।अपनी कमजोरी को छुपाने के लिए विष्णु सरकार इस तरीके से अत्याचार कर रही है।जिसका हम सब विरोध कर रहे हैं।

बस स्टैंड से कांग्रेसियों ने रैली निकाली और सरकारी अस्पताल,नेशनल हाइवे की ओर जाने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस के जवानों ने उन्हें रोक किया।फिर रैली तपकरा रोड पर निक्की जिन्हें कुंती लॉज के सामने तिराहे पर डग्गा और बेरिकेट लगाकर रोका गया जहां से प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर डग्गे में डालकर अस्थाई जेल ले जाया गया।जेल भरो आंदोलन में कुल 64 लोगों ने गिरफ्तारी दी।जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोजसागर यादव,पूर्व जिला युंकाध्यक्ष रवि शर्मा,वाल्टर कुजूर,शाहस्त्रांशु पाठक,विवेकानंद महंत, नीरज पारीक,अशोक ताम्रकार,इरफान खान सक्रिय रहे।बाद में सभी गिरफ्तार आंदोलनकारियों को मुचलके पर छोड़ा गया।