जशपुर, 25 दिसंबर 2024- अटल बिहारी बाजपेयी के सौंवे जन्म जयंती पर प्रदेश की विष्णु सरकार ने अटल सुशासन दिवस मनाया।जिसमें प्रदेश के नगरपालिकाओं,नगरपंचायतों से लाखों लोग,सरकार के मंत्रीगण वर्चुअली मुख्यमंत्री श्री साय के साथ जुड़े रहे।इस दौरान बिल्हा से विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने विष्णु सरकार के सुशासन से खुश होकर कहा कि विष्णुदेव साय अच्छा काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में चमत्कार कर रहे हैं।समारोह में उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने भी सभा को सम्बोधित किया।कुनकुरी की सभा में सीएम साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी शामिल रहीं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर जशपुर के सरईटोला और कुनकुरी सलियाटोली में आयोजित अटल सुशासन चौपाल व समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की, जिनसे अधोसंरचना और जनकल्याण को बल मिलेगा।
विकास को मिलेगी नई दिशा
मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया। इनमें मुख्य रूप से—
कुनकुरी में ऑडिटोरियम निर्माण।
कुनकुरी नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये।
जशपुर में 500 सीटर ऑडिटोरियम का निर्माण।
कुनकुरी में इनडोर स्टेडियम के लिए 20 लाख रुपये।
ग्राम पंचायत नारायणपुर के ओघेश्वर आश्रम में 2 प्रवेश द्वारों का निर्माण।
तपकरा तहसील में लिंक कोर्ट की स्थापना।
सालियाटोली की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख रुपये।
बार एसोसिएशन कुनकुरी में फर्नीचर और पुस्तकालय के लिए 25 लाख रुपये।
सड़क, पुल और जलस्रोतों का होगा विकास -सीएम साय
मुख्यमंत्री ने अधोसंरचना विकास को गति देने के लिए इन परियोजनाओं की भी घोषणा की—
1. कोतईबीरा सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार।
2. कोतईबीरा से कपाटद्वार तक लक्ष्मण झूला की तर्ज पर सस्पेंशन ब्रिज।
3. अंकिरा राजा पुल का जीर्णोद्धार।
4. दलटोली डैम का जीर्णोद्धार।
5. दलटोली से भेलवा तक सड़क चौड़ीकरण।
6. गोलीडीह से लवाकेरा मार्ग पर पुलिया का चौड़ीकरण।
क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को बल
मुख्यमंत्री ने किसानों और ग्रामीणों की सुविधा के लिए फरसाबहार में अपेक्स बैंक की शाखा खोलने की घोषणा की। साथ ही, सुशासन दिवस के अवसर पर उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि, उपकरण और प्रमाण पत्र प्रदान किए।
उन्होंने कहा कि “अटल जी की मंशा के अनुरूप राज्य सरकार छत्तीसगढ़ को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।”
रजत जयंती वर्ष ‘अटल निर्माण वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष को ‘अटल निर्माण वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा करते हुए कहा कि यह वर्ष प्रदेश के लिए अधोसंरचना और विकास के कार्यों को प्राथमिकता देने का वर्ष होगा।
मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं क्षेत्र के नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ-साथ उनकी जीवनशैली को बेहतर बनाने में सहायक होंगी। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार हर वर्ग के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।”