बाँझपन के खिलाफ डॉ. रश्मि गोयल का बड़ा अभियान, कुनकुरी में 27 अप्रैल को निःशुल्क परामर्श शिविर

बाँझपन के खिलाफ डॉ. रश्मि गोयल का बड़ा अभियान, कुनकुरी में 27 अप्रैल को निःशुल्क परामर्श शिविर
अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल रायगढ़ का सराहनीय प्रयास

WhatsApp Image 2025 04 23 at 23.04.01

कुनकुरी,26 अप्रैल2025 – आधुनिक जीवनशैली, अत्यधिक तनाव और प्रदूषण के चलते भारत में निःसंतानता (बाँझपन) एक गंभीर सामाजिक और चिकित्सकीय समस्या बनती जा रही है। हालिया रिपोर्टों के अनुसार, भारत में हर 6 में से 1 जोड़ा इस समस्या से जूझ रहा है, और देश में इनफर्टिलिटी रेट लगभग 15% तक पहुंच चुका है।

इसी चुनौती को समझते हुए अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर, रायगढ़ के द्वारा 27 अप्रैल 2025, रविवार को निःसंतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच एवं परामर्श ओपीडी शिविर का आयोजन कुनकुरी के अग्रसेन भवन में किया जा रहा है।

इस शिविर में प्रसिद्ध इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. रश्मि गोयल अपनी सेवाएं देंगी। डॉ. रश्मि ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य निःसंतानता को लेकर लोगों में जागरूकता लाना है ताकि समय रहते इस समस्या का सही इलाज कराया जा सके।

उन्होंने कहा, “आज भी समाज में बांझपन को एक अभिशाप माना जाता है और अधिकतर महिलाएं ही इसके लिए दोषी ठहराई जाती हैं, जबकि सर्वे के अनुसार 50% से अधिक मामलों में पुरुषों में समस्या पाई जाती है। हमारा प्रयास इस सोच में बदलाव लाना है।”

WhatsApp Image 2025 04 23 at 23.04.02

शिविर में निःशुल्क सेवाएं:

  • वीर्य जांच पूरी तरह निःशुल्क
  • विशेषज्ञ परामर्श निःशुल्क
  • अन्य सभी जांचों में विशेष रियायत
IMG 20250426 103457
Oplus_131072

डॉ. रश्मि ने यह भी बताया कि अपेक्स हॉस्पिटल रायगढ़, छत्तीसगढ़ में निःसंतानता के इलाज में उच्च सफलता दर के लिए जाना जाता है। यहां IVF सहित सभी एडवांस तकनीकें उपलब्ध हैं जिससे मरीजों को इलाज के लिए महानगरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ता।शिविर में भाग लेने के लिए इच्छुक दंपति मोबाइल नंबर 9329142515 या 9329915092 पर संपर्क कर अग्रिम पंजीकरण करा सकते हैं।

यह शिविर सिर्फ एक चिकित्सा सेवा नहीं, बल्कि समाज में सोच बदलने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।