रायपुर – लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से संदिग्ध गतिविधियों में पर पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है।बीती रात मौदहापारा चौक में चेकिंग के दौरान एक कार से लाखों के जेवर बरामद किया गया है।जांच जारी है।
दरअसल,अपराधों की रोकथाम सहित आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला रायपुर के समस्त थाना क्षेत्रों में वाहनों सहित संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) लखन पटले के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली अनुविभाग) योगेश साहू के पर्यवेक्षण में दिनांक 03.04.2024 को थाना मौदहापारा के सामने थाना स्टाफ द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक कार को चेक करने पर कार में चांदी के जेवर रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा कार में सवार व्यक्ति से चांदी के संबंध में पूछताछ करने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज तत्काल प्रस्तुत नहीं किया गया।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति के कब्जे से *20 किलोग्राम चांदी के जेवर कीमती लगभग 10,00,000/- (दस लाख रूपये)* थाना मौदहापारा में जप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।



















