जशपुर/कुनकुरी – शिक्षा के सरकारी केंद्र स्वामी आत्मानन्द हिंदी मीडियम स्कूल में छात्रों के बीच हुए मारपीट में 12 वीं कक्षा का एक छात्र बुरी तरह घायल हो गया।घटना 25 सितंबर की शाम करीब 4:30 बजे की है।घायल छात्र ने अपनी माँ के साथ कुनकुरी थाने में इसकी शिकायत की है।
जैसा कि छात्र ने बताया कि एग्जाम लिखने जा रहा था तो लड़के बोले कि इधर से नहीं उधर से जाओ, उल्टा – सीधा बोलने लगे तो मैं लैंग्वेज सुधारकर बोलो तो उन लोग बोले”तुम छुट्टी टाइम में मिलना।छुट्टी होने के बाद स्कूल के बाहर बरगद पेड़ के पास 7-8 लड़के आये जिसमें एक फाइटर से और दो लोग कड़ा पकड़े थे,मारने लगे।”
वहीं दूसरी ओर मारपीट में दूसरे पक्ष के छात्र की ओर से भी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।जिसमें शिकायतकर्ता छात्र समेत दस छात्रों (सभी 11 वीं में अध्ययनरत) को 12 वीं के शिकायतकर्ता छात्र ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पीटा है,गाली गलौच किया है।
हम आपको बता दें कि महीने भर के अंदर यह दूसरी घटना है जिसमें इसी स्कूल के छात्रों के बीच मारपीट में फाइटर जैसे घातक हथियार का प्रयोग हुआ है।जिससे यह चर्चा होने लगी है कि आत्मानन्द स्कूल में पढ़ने वाले छात्र भविष्य के बुरे नागरिक बनने जा रहे हैं।
यह सोचनेवाली बात है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृहक्षेत्र बल्कि उनकी विधानसभा में इस तरह की यह दूसरी घटना है।इससे समझा जा सकता है कि सीएम के गृहजिले में विद्या का दीपक किस तरह से बुझाया जा रहा है।
बहरहाल,इस घटना की शिकायत कुनकुरी थाने में होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।





















