जशपुर, 17 अक्टूबर 2024: जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नकद इनाम की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने विभिन्न गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करने वाले लोगों के लिए कुल 40,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। इस इनाम के तहत हर मामले में 5000 रुपये की राशि दी जाएगी। पुलिस ने अपील की है कि जो कोई भी इन फरार आरोपियों की पुख्ता जानकारी देगा, उसका नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
प्रमुख फरार आरोपी और उनके खिलाफ प्रकरण:
1. अन्नू घांसी: वर्ष 2011 में हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर अपराधों में लिप्त आरोपी अन्नू घांसी (25), जो आरा चौकी, जशपुर का निवासी है, घटना के बाद से फरार है।
2. प्रेम कुमार गेडाम: धार्मिक सौहार्द्र बिगाड़ने के आरोपी प्रेम कुमार गेडाम, जो महाराष्ट्र के चंद्रपुर का निवासी है, 2022 में अपराध करने के बाद से फरार है।
3. कृष्णा यादव: लूट और डकैती के आरोपी कृष्णा यादव (20), निवासी बिदुरपुर यादवपारा, फरसाबहार, 2023 में वारदात के बाद से फरार है।
4. मो. शहीद खान: छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के उल्लंघन के मामले में आरोपी शहीद खान (40), गुमला (झारखंड) का निवासी है, जो जनवरी 2023 से फरार है।
5. लाल खान उर्फ लल्लू खान: पशु तस्करी के मामलों में लिप्त और 2022 से फरार चल रहे लाल खान पर भी इनाम की घोषणा की गई है।
6. उमेश यादव: हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर अपराधों में फरार उमेश यादव (2019 से), जो करडेगा, जशपुर का निवासी है, पर भी इनाम घोषित किया गया है।
7. मनोज कण्डुलना: सिमडेगा (झारखंड) निवासी मनोज कण्डुलना, जो डकैती और आम्र्स एक्ट के तहत फरार है, पर भी इनाम घोषित किया गया है।
8. इन्ताब खान और अन्य: पशु क्रूरता और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामलों में फरार इन्ताब खान और उसके साथी, जो 2020 से फरार हैं, पर भी इनाम की घोषणा की गई है।
पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने जनता से अपील की है कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी में मदद करें। जो कोई भी व्यक्ति इन आरोपियों की जानकारी देगा, उसका नाम गुप्त रखा जाएगा और उसे 5000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
संपर्क के लिए महत्वपूर्ण फोन नंबर:
1. पुलिस अधीक्षक जशपुर: 9479193600
2. अति. पुलिस अधीक्षक: 9479193601
3. पुलिस अनु. अधि.: 9479193605
4. थाना प्रभारी कुनकुरी: 9479193613
5. थाना प्रभारी जशपुर: 9479193608
6. थाना प्रभारी तपकरा: 9479193609