
जशपुर/कुनकुरी,11 अक्टूबर 2024 – कुनकुरी शहर में दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है।सुबह बजरंग नगर दुर्गा पूजा उत्सव समिति ने शक्तिस्वरूपा माता-बहनों के साथ भव्य चुनरी यात्रा निकाली। 108 मीटर लंबी माता की लाल चुनरी के निकलते ही पूरे शहर में जय माता दी के गनगनभेदी जयकारे गूँजने लगे।
समिति के वरिष्ठ सदस्य राजेश ताम्रकार ने बताया कि चुनरी यात्रा दुर्गा पंडाल से शुरू हुई जो जय स्तम्भ चौक,खेल मैदान,बस स्टेशन,बाजारडांड होते हुए नगर भ्रमण कर वापस माता के दरबार में आकर सम्पन्न हुई।शहर के माता भक्तों,राहगीरों ने चुनरी को प्रणाम किया और लाल चुनरिया वाली माँ भवानी का जयकारा लगाया।
इस यात्रा के दौरान कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह के निर्देश पर सुबह 8 बजे से सब-इंस्पेक्टर सन्तोष तिवारी, एएसआई ईश्वर वारले,एएसआई मनोजकुमार साहू, प्रधान आरक्षक रामानुजम पांडेय, आरक्षक नन्दलाल यादव,महिला आरक्षक रीना केरकेट्टा, गीता यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने नेशनल हाइवे,स्टेट हाइवे पर यातायात नियंत्रित करते हुए चुनरी यात्रा को शांतिपूर्वक पूरा कराया।
आचार्य राहुल मिश्रा के मार्गदर्शन में अध्यक्ष कृष्णा साहू,राजेश ताम्रकार,प्रकाश राणा,सह आचार्य अशोक मिश्र,आशीष कंसारी,दिलीप ताम्रकार,गिरधारी कंसारी,रिक्की ठक्कर, विशु, जीवन चटर्जी,रोशन, तेजस्व,अनिल भगत,पारस ताम्रकार,विशाल ,बिट्टू, जोगी,कन्हैया समेत समिति के सभी कार्यकर्ता -पदाधिकारी चुनरी रैली को पूरे उत्साह के साथ सम्पन्न कराने में सक्रिय रहे।