जशपुर,23 जून 2025 –
जशपुर जिले से बड़ी खबर है, बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा एक सूने मकान से लाखों रुपए नगद एवं सोने के जेवरात चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है।
दरअसल यह मामला चराईडांड का है, जहां पीड़ित राजू बरवा बासुदेवपुर का सरपंच है, जो कि चराई डांड के दमेरा रोड़ में स्थित किराए के मकान में रहता है और खण्ड़सा में स्थित राजू ढाबा का संचालक भी है, बीती रात ढाबा संचालक राजू बरवा के परिवार अपने ढाबा में आए हुए थे और अधिक काम होने के कारण वहीं ढाबा में ही रुक गए थे, जब सुबह उसके परिवार के साथ अपने घर चराईडांड में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए, घर में चैनल गेट का ताला टूटा हुआ था, अंदर जाकर देखा तो कमरे का ताला भी टूटा हुआ दिखा और सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था, वहीं आलमारी का दरवाजा खोला तो उसका लाकर भी टूटा हुआ था, जिसमें से 1,20,000/- *(एक लाख बीस हजार रुपए)* नगद एवं सोने के जेवर करीब 20,000/- *(बीस हजार रुपए)* समेत अन्य जरूरी दस्तावेज वहां से गायब थे।
इस दौरान घटना की सूचना तत्काल कुनकुरी पुलिस थाने को दी, वहीं कुनकुरी पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।



















