जशपुर/कुनकुरी,24 अक्टूबर 2024 – नेशनल हाइवे 43 पर सड़क हादसे में दो बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए हैं।घायलों में लोयोला हाईस्कूल के वरिष्ठ शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता उर्फ राजू और प्रकाश यादव दोनों कुनकुरी निवासी हैं,जिन्हें पुलिस ने अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।
घटना सुबह करीब 8 बजे की है,जब लोयोला के शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता अपनी बाईक से जशपुर रोड में किसी काम से लोयोला स्कूल की ओर जा रहे थे।उसी समय विपरीत दिशा से शंकरनगर निवासी प्रकाश यादव 20 वर्ष अपनी बाइक से आ रहा था।इसी दौरान नाला जनरल स्टोर के सामने दोनों बाईक आमने-सामने टकरा गए जिसमें दोनों को चोटें आईं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना में दोनों बाईक सवार बुरी तरह घायल हो गए।चोट को देखते हुए घायलों को कोई उठा नहीं रहा था।कृष्णा यादव ने थाना में फोन करके घटना की जानकारी दी।जिसपर थाना प्रभारी सुनील सिंह ने आरक्षक जितेंद्र गुप्ता, गणेश यादव को तत्काल घटनास्थल भेजा।दोनों आरक्षकों ने घायलों की स्थिति देखते हुए 108 क् इंतजार न कर पुलिस की गाड़ी में उठाकर अस्पताल पहुंचाया।यदि अस्पताल पहुंचाने में देर होती तो ज्यादा खून बहने से घायलों की स्थिति और खराब हो सकती थी।
फिलहाल,कुनकुरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायल राजेन्द्र गुप्ता को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।वहीं घायल प्रकाश यादव का इलाज कुनकुरी के निजी अस्पताल में चल रहा है।
थाना प्रभारी सुनील सिंह ने लोगों से अपील की है कि “सड़क दुर्घटना होने पर घायलों का जीवन बचाने के लिए आगे आएं।पुलिस को तत्काल सूचना दें।”