उत्कल ब्राह्मण समाज की मातृशक्ति ने द्वितीय सावन सोमवार पर किया बड़ा आयोजन,शिवभक्ति करते पर्यावरण रक्षा के साथ किया वृक्षारोपण

जशपुर/कुनकुरी –  द्वितीय सावन सोमवार को उत्कल ब्राम्हण समाज की महिला शक्ति द्वारा शिव मंदिर दमगड़ा में जलाभिषेक पूजन कर सभी के कल्याण ,सुख संमृद्धि की कामना किया गया।

सावन माह की दूसरी सोमवारी पर जिले के तमाम शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती रही। कुनकुरी शहर के सभी शिव मंदिरों में हर-हर महादेव के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर कई मंदिर परिसरों को भव्य तरीके से सजाया गया। शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने शिवभक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।

कुनकुरी से तपकरा रोड पर करीब 4 किलोमीटर दूर स्थित शिव मंदिर दमगड़ा में सुबह के चार बजे से ही उत्कल ब्राम्हण समाज कुनकुरी मण्डल की महिला मातृ शक्ति द्वारा जलाभिषेक पूजन कर सभी के कल्याण ,सुख संमृद्धि की कामना की गई। लगातार घटते, कटते पेड़-पौधों के कारण ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रहा है।जिसे कम करने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाने के लिए संवाद किया गया।इस अवसर पर वृक्षारोपण (बेल पौधा रोपण ) कर भंडारा का आयोजन किया गया।