रामनवमी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय घर आएंगे, श्रीराम सदन बगिया में करेंगे विशेष पूजा,दो कार्यों का करेंगे लोकार्पण

जशपुर/बगिया, 6 अप्रैल 2025-
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रामनवमी के पावन अवसर पर अपने गृहग्राम बगिया पहुंचेंगे, जहाँ वे सपत्नीक,भाई-बंधुओं क्पके साथ अपने निवास श्रीराम सदन में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामराज्य का आदर्श शासन आज भी विकास, न्याय और धर्म का प्रेरणास्त्रोत है।

मुख्यमंत्री का आज का विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • 11:00 AM – मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन्स रायपुर से प्रस्थान
  • 11:10 AM – श्रीराम मंदिर, G.E. रोड रायपुर आगमन और आरती
  • 11:40 AM से 12:20 PM – भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम, प्रदेश कार्यालय रायपुर
  • 12:35 PM से 1:00 PM – ग्राम फुंडहर, रायपुर में लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम
  • 1:15 PM – पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान
  • 2:35 PM – हेलीपैड बगिया, जिला जशपुर आगमन
  • 2:45 PM से 3:00 PM – ग्राम बगिया स्थित पर्यावरण वाटिका का लोकार्पण
  • 3:05 PM से 3:15 PM – ग्राम बगिया स्थित हेलीपैड लाउंज का लोकार्पण
  • 3:20 PM – निज निवास श्रीराम सदन, बगिया में आगमन
  • इसके उपरांत – आरक्षित