मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से पैरालिसिस पीड़ित मानकुवेर नाग को मिला व्हीलचेयर

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने किया वितरण, परिवार ने जताया आभार

जशपुर, 19 सितंबर 2024
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल के तहत जरूरतमंदों की सहायता का सिलसिला लगातार जारी है। इस बार बगीचा तहसील के महादेवडांड टुकुपानी की निवासी श्रीमती मानकुवेर नाग को व्हीलचेयर प्रदान की गई। मानकुवेर नाग पैरालिसिस बीमारी से पीड़ित हैं और चलने-फिरने में असमर्थ थीं। मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर उनके परिवार को यह मदद मिली, जिससे उनका जीवन थोड़ा आसान हो सकेगा।

मानकुवेर नाग के परिजनों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, बगिया में जाकर मदद की गुहार लगाई थी। उनकी इस अपील पर मुख्यमंत्री ने गंभीरता से विचार करते हुए तत्काल सहायता का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के तहत आज मानकुवेर नाग को व्हीलचेयर प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने खुद जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और मानकुवेर नाग को व्हीलचेयर दी। उन्होंने परिवार की समस्याओं को सुना और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस मदद से मानकुवेर नाग और उनके परिवार की चेहरे पर खुशी झलकने लगी। अब व्हीलचेयर मिलने से मानकुवेर नाग अपने दैनिक कामों को आसानी से कर पाएंगी।

श्रीमती मानकुवेर नाग और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उनकी धर्मपत्नी के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस सहायता से उनके जीवन में नई आशा जगी है और अब वे अपने जीवन को कुछ हद तक सामान्य रूप से जी सकेंगे।