*कुनकुरी थाना में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न*

जशपुर/कुनकुरी,04 जुलाई 2025 – कुनकुरी थाना प्रभारी राकेश यादव ने मोहर्रम पर्व को लेकर शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मोहर्रम का पर्व मनाने को लेकर कुनकुरी थाना परिसर में स्थानीय शांति समिति का बैठक आयोजित किया।

बैठक कुनकुरी S.D.M. नंद जी पांडे एवं S.D.O.P. विनोद कुमार मंडावी के नेतृत्व में किया गया, वहीं थाना प्रभारी राकेश यादव, सब इंस्पेक्टर संतोष तिवारी एवं ए.एस.आई. ईश्वर वारले साथ रहे।

 

इस कार्यक्रम में मुहर्रम पर्व मनाने को लेकर SDM नंद जी पांडे ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, सभी लोग समाज में भाईचारा कायम रखते हुए मिल जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना त्यौहार मनाएं, सभी जगहों पर निर्धारित शर्तों पर तय किए गए रूट से ही ताजिया जुलूस निकालें।

 

वहीं थाना प्रभारी राकेश यादव ने कहा ताजिया की ऊंचाई अधिक ना करें, ताकि बिजली आदि खंभों से संपर्क न हो और अपना मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्वक मनाया जा सके, साथ ही ताजिया जुलूस में नशे का सेवन नहीं करना है, बैठक में दिए गए निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें।

 

वहीं SDOP विनोद कुमार मंडावी ने कहा कि त्योहार मनाने में किसी भी प्रकार का हथियार नहीं लाएं और किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ,शराब का सेवन करके जुलूस में ना घूमें, डीजे पर भी पूर्ण प्रतिबंध है कम साउंड में शांतिपूर्वक जुलूस निकाले, और उपद्रवियों व असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी निगरानी है। किसी भी विषम परिस्थिति में सूचना तत्काल थाना को उपलब्ध कराएं और बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन करें, नियमों का पालन नहीं करने पर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

 

वहीं बैठक में मौजूद अंजुमन इस्लामिया कमेटी के प्रमुख सदर खालिद सिद्दीकी के नेतृत्व में लोगों ने सर्वसम्मति से इस मोहर्रम पर्व को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शांतिपूर्ण तरीके से सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया।

 

इस अवसर पर खालिद सिद्दीकी सदर, आद्यशंकर त्रिपाठी, सेराज राही, ताहिर अली, राधेश्याम जिंदल, महबूब आलम मिंटू, राधेश्याम हेड़ा, राजेश ताम्रकार समेत अन्य नगरवासी एवं लोधमा के ग्रामीण शामिल थे।