जशपुर,12 दिसम्बर2024 – जिले में ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। पठारी इलाकों जैसे पंडरापाठ और सन्ना में ओस की बर्फ जमी दिखाई दे रही है। शीतलहर के कारण क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिर गया है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं, जबकि कई लोग देर तक बिस्तर में दुबके रहने को मजबूर हैं।
ठंड के प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए शासकीय/अशासकीय स्कूलों का समय सुबह 09 बजे से शुरू करने के निर्देश दिए हैं, ताकि बच्चों को शीतलहर के प्रकोप से बचाया जा सके।
डॉक्टरों की सलाह ठंड से बचाव के लिए:
1. गर्म कपड़ों का उपयोग: शरीर को पूरी तरह से ढककर रखें। टोपी, मफलर, दस्ताने और मोजे पहनना अनिवार्य करें।
2. गर्म पानी पिएं: ठंड के दिनों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए गर्म पानी और सूप का सेवन करें।
3. अलाव से सावधानी बरतें: अलाव का उपयोग करते समय सुरक्षा का ध्यान रखें और इसे बंद स्थानों पर न जलाएं।
4. खानपान पर ध्यान दें: ताजा और पौष्टिक भोजन करें, जिसमें प्रोटीन और विटामिन शामिल हों।
5. ठंड लगने पर लापरवाही न करें: ठंड लगने या ठंड से संबंधित कोई स्वास्थ्य समस्या हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
6. बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें: बुजुर्गों और बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होती है, इसलिए उनके लिए अतिरिक्त गर्म कपड़ों और गर्म भोजन की व्यवस्था करें।
प्रशासन की अपील:
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक घर से बाहर न निकलें और ठंड से बचाव के उपाय अपनाएं। इसके साथ ही गांवों में जरूरतमंदों के लिए अलाव की व्यवस्था की जा रही है।जशपुर में बढ़ती ठंड के मद्देनजर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क है।नगरीय इलाकों में बस स्टैंड,चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।