**राष्ट्रपति से मुलाकात कर लौटी छात्राओं ने की श्रीमती कौशल्या साय से सौजन्य भेंट,श्रीमती साय ने दी बधाई,शुभकामना**

 

IMG 20240824 WA0030
फोटो : शासकीय हाईस्कूल बगिया की दो छात्राएं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के साथ (ठीक पीछे)

*जशपुर, 25 अगस्त 2024* – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर लौटीं शासकीय हाईस्कूल बगिया की दो छात्राएं, रजनी चौहान और रिया साय, ने शनिवार को श्रीमती कौशल्या साय से सौजन्य भेंट की। दोनों छात्राएं कक्षा 9 में पढ़ाई कर रही हैं और हाल ही में रक्षाबंधन के अवसर पर सरगुजा संभाग के पांच छात्राओं के साथ राष्ट्रपति से मिली थीं।

श्रीमती कौशल्या साय, जो मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी हैं, ने छात्राओं का स्वागत किया और उन्हें उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने छात्राओं को मेहनत और लगन से पढ़ाई जारी रखने की प्रेरणा दी और कहा कि सच्चे मन से किया गया परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता।

रजनी और रिया ने श्रीमती साय के साथ अपने दिल्ली यात्रा के अनुभवों को साझा किया, जिसमें राष्ट्रपति से मुलाकात और राजधानी के महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण शामिल था। इस मौके पर शासकीय हाईस्कूल बगिया के प्रिंसिपल,  दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि खेल, संगीत और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इन छात्राओं का चयन किया गया था, जिसके अंतर्गत सरगुजा संभाग से पांच छात्राएं राष्ट्रपति से मिलने गईं थीं, जिनमें जशपुर जिले से रजनी और रिया का चयन हुआ था।