नि:संतान दम्पत्तियों की उम्मीद जगाने 27 अप्रैल को मशहूर चिकित्सक डॉ. रश्मि गोयल कुनकुरी में लगाएंगी शिविर,पंजीयन शुरू

कुनकुरी/जशपुर,20 अप्रैल 2025 – आज के इस आधुनिक युग में तनाव और प्रदूषण की वजह से बाँझपन की समस्या बहुत कॉमन होती जा रही है। शादीशुदा कपल जब तक इसके इलाज के लिए अपने आप को तैयार कर पाते हैं, तब तक उनकी उम्र ज़्यादा हो जाती है।

IMG 20250416 WA0017

अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवम् आईवीएफ सेंटर रायगढ़ के द्वारा 27 अप्रैल 2025,दिन रविवार को निः संतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच एवम् परामर्श ओपीडी का आयोजन,अग्रसेन भवन कुनकुरी मे किया जा रहा है। इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ रश्मि गोयल,निःशुल्क जांच एवम् परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगी।

डॉ. रश्मि ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य लोगों में निःसंतानता को लेकर जागरूकता लाना है, जिससे कि लोग सही समय में इस समस्या का इलाज करा सकें। इस शिविर का उद्देश्य समाज की सोच में बदलाव लाना भी है क्योंकि अभी भी कई परिवार इस समस्या को एक अभिशाप मानते हैं और औरत को ही दोषी मानते है जबकि सर्वे के मुताबिक़ 50% से ज़्यादा मामले में बांझपन के लिये पुरुष जिम्मेदार रहते हैं।
अपैक्स हॉस्पिटल के द्वारा पूर्व में भी ऐसे शिविर का आयोजन किया जाता रहा है,तथा  निःसंतानता के इलाज की सभी एडवांस तकनीक को रायगढ़ शहर में उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहता है,इसी वजह से अपैक्स हॉस्पिटल पूरे छतीसगढ़ में इन्फ़र्टिलिटी के मामले में अधिकतम सफलता देने में सफल रहा है।

IMG 20250416 WA0019
डॉ रश्मि ने बताया कि हमारा यही प्रयास रहेगा कि कुनकुरी व आस पास के लोगो को इलाज के लिए महानगरों की और पलायन ना करना पड़े।
अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार इस शिविर में निःशुल्क वीर्य जॉच एवम् निःशुल्क सलाह एवं अन्य सभी जाँच में विशेष रियायत दी जाएगी।
असुविधा से बचने के लिए अस्पताल के मो न. 9329142515, 9329915092 में अग्रिम पंजीयन करवाया जा सकता है।