जशपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 14 जुलाई रविवार को हेलीकाप्टर से जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे और वहां दुलदुला में आयोजित मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे।कार्यक्रम की तैयारी में जिला प्रशासन समेत भाजपा के नेता कार्यक्रम स्थल में डटे हुए हैं।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय सुबह 11 : 05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर से प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 12.25 बजे दुलदुला सोकोडीपा हेलीपैड में उतरेंगे। मुख्यमंत्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में आयोजित मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 2.05 बजे दुलदुला से रवाना होंगे और 3.25 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर लौट आएंगे।
मंडल अध्यक्ष कपिलदेव ने बताया कि जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला महामंत्री भरत सिंह के मार्गदर्शन में हम सब मुख्यमंत्री श्री साय का स्वागत करने के लिए काफी उत्साहित हैं।यह उत्साह हर मतदाताओं में भी है जिनके भारी मतदान करने का इतना अच्छा परिणाम मिला है।मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दुलदुला विकासखंड आने से कार्यकर्ता विशेष तैयारी कर रहे हैं।