कुनकुरी,18 मार्च 2025 – आज 11 बजे से छत्तीसगढ़ की सबसे चर्चित नगरपंचायत कुनकुरी के पार्षद उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे।इस चुनाव में आंकड़े की बात करें तो 8 पार्षद भाजपा के हैं और 7 कांग्रेस के अध्यक्ष को जोड़ने पर आंकड़ा 8 यानी बरोबर।
ऐसे में टॉस होगा? जरा ठहरिए,,
भाजपा से 8 पार्षद बनते ही पार्षदों में उपाध्यक्ष बनने की होड़ शुरू हो गई थी।जिसमें टॉप 3 में अमन शर्मा,अमित मिश्रा और राजेश ताम्रकार का नाम था।जो समय बीतते-बीतते आज की स्थिति में दावेदार 4 हैं।भाजपा के अंदरखाने में यह बात जमकर चल रही है कि चौथे दावेदार महिला पार्षद गुलापी पैंकरा हैं,जो 20 साल पहले वार्ड पंच रहीं,फिर नगरपंचायत घोषित हुआ तो अनिल तिर्की नगरपंचायत अध्यक्ष और गुलापी उपाध्यक्ष मनोनीत हुईं।फिर हर चुनाव में भाजपा की टिकट पर पार्षद चुनाव जीततीं आ रही हैं।सूत्र बता रहे हैं कि उन्होंने भी उपाध्यक्ष बनने की अपनी मंशा पार्टी हाईकमान के सामने रखी है।
वैसे देखा जाय तो जनचर्चा में नगरपंचायत में अध्यक्ष विनयशील को कोई टक्कर दे सकता है तो अमन शर्मा का नाम सबकी जुबान पर है।राजेश ताम्रकार सबसे लोकप्रिय किंतु कांग्रेस की सहानुभूति पाने के कारण खतरे में है।अमित मिश्रा कांग्रेस की जमानत जब्त करके सबसे ज्यादा वोटों से दूसरी बार पार्षद बनकर पहुंचे हैं।
ये तो हुई भाजपा के अंदरखाने की हलचल!
उधर कांग्रेस भी भूपेश के शपथग्रहण समारोह में आने के बाद बहुत ज्यादा चार्ज में है।जिसका असर कांग्रेस के पार्षदों में भी उपाध्यक्ष बनने की बढ़ती ललक से समझ मे आ रहा है।यही वह वजह है कि ललक पाले हुए पार्षद को अगर उपाध्यक्ष की टिकट नहीं मिली तो क्रॉस वोटिंग कर सकता है,यह भांपकर भूपेश के काफिले में कुनकुरी के सातों पार्षदों को रेस्ट हाउस से अंडर अरेस्ट कर झारसुगुड़ा ले गए।रात भर होटल में रुकवाकर कांग्रेस की बलिदानी घुट्टी पिलाई गई और सूत्र बता रहे हैं कि अभी कुछ देर में शहर लौट जाएंगे
रही बात उपाध्यक्ष के दावेदार की तो नम्बर 1 का पार्षद दीपक केरकेट्टा,रुखसाना खातून का नाम सामने आया है।दोनों दूसरी बार पार्षद चुने गए हैं।
अब देखना होगा कि कुनकुरी नगरपंचायत के उपाध्यक्ष पद पर किस पार्षद का नाम जीतकर सामने आता है।





















