जशपुर/कुनकुरी,03 अक्टूबर2024 – भाजपा विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत के बिगड़े बोल ने भाजपा समर्थित ईसाई आदिवासियों को नाराज कर दिया है।यह बात आज ईसाई आदिवासी महासभा के बैनर तले बनाई गई मानव श्रृंखला को कवर करने के दौरान सामने आई।
यहां आपको बता दें कि 2023 के चुनाव में यूडी मिंज जो 2018 में कांग्रेस विधायक बने थे,25 हजार के बड़े अंतर से हार गए।जीते विष्णुदेव साय जो मुख्यमंत्री हैं।हार का अंतर काफी ज्यादा होने की वजह ईसाई मतदाताओं का भाजपा की ओर जाना बताया गया।हालांकि ईसाई परम्परागत रूप से कांग्रेस के वोट बैंक है लेकिन लुंड्रा में प्रबोध मिंज को भाजपा की टिकट देने, 2013 में कांग्रेस की टिकट से हारे अब्राहम तिर्की का भाजपा प्रवेश करने के अलावा सिटिंग एमएलए से स्थानीय ईसाई नेताओं की दूरी हार के कारण बने।इधर मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय की सरल,सहृदय,मिलनसार और मिशन स्कूल लोयोला में पढ़ाई करने से ईसाई समाज का झुकाव लगातार उनकी ओर बढ़ता जा रहा है।
ऐसे में हमेशा सुर्खियों में रहनेवाली दबंग विधायक रायमुनी भगत के द्वारा बीते माह सितंबर में पवित्र धार्मिक ग्रन्थ बाइबिल और ईसाई धर्म के आराध्य ईसा मसीह पर की गई टिप्पणी ने मोदी का नारा ‘सबका साथ,सबका विश्वास,सबका विकास’ को कमजोर किया है।जिसका असर रायमुनी भगत को कितना पड़ेगा यह अलग बात है लेकिन सिटिंग सीएम विष्णुदेव साय की बढ़त में फर्क जरूर पड़ सकता है।
नीचे जो वीडियो आप देखने जा रहे हैं उसे देखने के बाद कमेंट जरूर करें,,,

















