दोस्तों की दग़ाबाजी से दो दिनों तक तालाब में डूबा रहा बालक, थाना प्रभारी सुनील सिंह ने गोताखोरों की मदद लेकर निकलवाई लाश

जशपुर,11 अक्टूबर 2024: तालाब में नहाने गए एक 15 वर्षीय नाबालिग की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित लकड़ा, पुत्र स्व. अनिल लकड़ा, निवासी मांझीटोला (गड़ाकटा) के रूप में हुई है। अमित अपने दोस्तों के साथ 9 अक्टूबर की शाम को तालाब में नहाने गया था, लेकिन जब वह डूब गया, तो उसके दोस्तों ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी।

IMG 20241011 WA0007

इस घटना की जानकारी कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह को उड़ती खबरों के जरिए मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत मामले की जांच शुरू की। पता चला कि अमित लकड़ा दो दिन से घर से गायब था। थाना प्रभारी ने तत्काल उच्चाधिकारियों से मदद मांगकर गोताखोरों को बैगामुड़ा तालाब में उतारा। 10 अक्टूबर की शाम लगभग तीन घंटे के बाद अमित का शव गहरे पानी से बरामद किया गया।फिलहाल कुनकुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।