बड़ी खबर: आदिवासी न्याय पदयात्रा को लोरो घाटी में रोका गया,झूमाझटकी के साथ पदयात्रियों पर वाटर केनन फेंका गया

IMG 20241026 130513

जशपुर,26 अक्टूबर 2024  – आस्ता के ढेंगनी गांव से ईसाई आदिवासी न्याय यात्रा को लोरो घाटी में एडिशनल एसपी जशपुर अनिल कुमार सोनी,एडिशनल एसपी बलरामपुर निमिषा पांडे की अगुवाई में बेरिकेड लगाकर रोक दिया गया है।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अनिल किस्पोट्टा,जिला अध्यक्ष वाल्टर कुजूर,सिंहासन मिंज, हेमंत कुजूर,सुशील समेत कई महिला-पुरूष पदयात्रियों ने पहले अवरोध को पार कर लोहे के बेरिकेड को हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की।जिसे भारी पुलिस फोर्स और वाटर केनन से रोका गया है। अभी 1:20 बजे तक कि स्थिति में नेशनल हाइवे पर लगे बेरिकेड के सामने पदयात्री इकट्ठे होकर बीजेपी विधायक रायमुनी भगत के खिलाफ ईशनिंदा के कथित मामले में जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।हालांकि लॉ एंड ऑर्डर फिलहाल एसपी शशिमोहन सिंह की मौजूदगी में बनी हुई है।ईसाई आदिवासी महासभा के नेताओं ने कहा है कि हमारी लड़ाई खत्म नहीं हुई है।हम शांतिपूर्वक विरोध करते रहेंगे।  

ईसाई आदिवासी महासभा न्याय यात्रा का दूसरा दिन शुरू,पदयात्रा में पूर्व विधायक यूडी मिंज हुए शामिल,कुनकुरी में होगा पड़ाव

IMG 20241026 105753

जशपुर,26 अक्टूबर 2024 – बीजेपी विधायक रायमुनी पर एफआईआर की मांग को लेकर ईसाई आदिवासी महासभा की पदयात्रा आज शांति भवन जशपुर से शुरू हुई जो नेशनल हाइवे पर चलते हुए काईकछार तक पहुंची है।वहीं लोरो घाटी के नीचे पदयात्रा को रोकने के लिए भारी फोर्स तैनात की गई है। पदयात्रा का नेतृत्व महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल किस्पोट्टा,जिलाध्यक्ष वाल्टर कुजूर, सिंहासन मिंज,हेमंत कुजूर,अभिनन्द खलखो करते हुए कुनकुरी की ओर बढ़ रहे हैं।इस पदयात्रा को समर्थन देने के लिए पूर्व कांग्रेस विधायक यूडी मिंज भी शामिल हुए हैं। 24 अक्टूबर को लगी ज़नपक्ष की खबर का असर दिखने लगा है कि प्रशासन की बिना अनुमति लिए नेशनल हाइवे पर पदयात्रा निकालने को लेकर आज जिला प्रशासन एक्शन के मूड में दिख रहा है।लोरो घाटी शिव मंदिर के नीचे बने बेरियर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है।पुलिस के आला अधिकारी समेत कार्यपालिक मजिस्ट्रेट भी मौजूद हैं।

* द्रौपदी मुर्मु , राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ भगवान के किए दर्शन………*

IMG 20241026 WA0001

रायपुर ,26 अक्टूबर 2024/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु और राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज सुबह गायत्री नगर रायपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु श्री जगन्नाथ भगवान की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों सहित देशवासियों की समृद्धि एवं सुख-शांति की कामना की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।

आस्ता से शांति भवन पहुंची ईसाई न्याय यात्रा,अमरजीत भगत समेत कांग्रेस के ये नेता पदयात्रा में हुए शामिल

IMG 20241025 185127

जशपुर,25 अक्टूबर 2024- ईसाई आदिवासी न्याय यात्रा आस्ता से निकलकर 35 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए जशपुर के शांति भवन पहुंचकर पहला चरण पूरा की है।इस पदयात्रा में आस्ता से आसपास के ईसाई धर्मावलम्बी मनोरा ब्लॉक मुख्यालय तक बड़ी संख्या में शामिल हुए। ईसाई आदिवासी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल किस्पोट्टा, जिला अध्यक्ष वाल्टर कुजूर,काथलिक सभा के अध्यक्ष अभिनन्द खलखो,सिंहासन मिंज,हेमंत कुजूर,कुलदीप कुजूर,सी डी बाखला के नेतृत्व में शांतिपूर्ण पदयात्रा का पहला पड़ाव कांग्रेस के नेताओ के शामिल होने के बाद पूरा हुआ।वाल्टर कुजूर ने कहा कि दो महीने से रायमुनी भगत बीजेपी विधायक पर विवादित बातें कहने के मामले में एफआईआर करने की मांग कर रहे हैं।हमारी लड़ाई में कांग्रेस परिवार के पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत,संसदीय सचिव यूडी मिंज, पूर्व विधायकगण विनय भगत,प्रीतम राम,मोहित केरकेट्टा,जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोजसागर यादव,कोषाध्यक्ष अग्रवाल,ताहिर अली,शशि भगत,अनुज गुप्ता ने शामिल होकर मजबूती प्रदान की है। पदयात्रा शांति भवन में सभा में तब्दील हो गई।जहां पदयात्रियों का फूल बरसाकर स्वागत किया गया।झारखण्ड चुनाव में प्रचार पर निकले कांग्रेस पार्टी के नेता सभा में अपने विचार रखे। अमरजीत भगत ने कहा कि न्याय यात्रा आप लोगों ने अन्याय के खिलाफ निकाला है।कोई भी धर्म मानने का अधिकार भारत का संविधान आपको देता है।अगर कोई संविधान का उल्लंघन करता है तो वह ग़लत किया है।इस देश की एकता को मजबूत करने के लिए सभी धर्मों का सम्मान करना है।इसमें कोई सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए किसी धर्म का , धर्म के ईष्ट देवता के खिलाफ हल्की बात करता है,तो वह कानून का उल्लंघन करता है,उसपर कार्रवाई होनी चाहिए।अन्याय की लड़ाई में हम सब खड़े हैं।भाषण का अंत हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई ,आपस मे भाई-भाई का नारा देकर किया। सभा के अंत में ईसाई आदिवासी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी विधायक रायमुनी भगत की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ आवेदन से लेकर मानव श्रृंखला और आज की पदयात्रा पर बात करते हुए प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।उन्होंने सभी कांग्रेस नेताओं को पदयात्रा का समर्थन करने पर धन्यवाद दिया।  

ईसाई समाजिक न्याय पदयात्रा हुई शुरू,आम्बाकोना से रायमुनी भगत पर एफआईआर की मांग को लेकर पदयात्री जशपुर की ओर,,

IMG20241025094051

जशपुर/आस्ता,25 अक्टूबर2024 –  1 सितंबर को जशपुर से भाजपा विधायक रायमुनी भगत के धर्मविशेष व उनके आराध्य पर विवादित टिप्पणी से सामाजिक सौहार्द को गहरा झटका लगा है।जिसको लेकर ईसाई आदिवासी महासभा ने आज 25 अक्टूबर को बीजेपी विधायक पर एफआईआर कराने की मांग को लेकर आस्ता थाना के आम्बाकोना गांव से पदयात्रा शुरू की है। पदयात्रा को सम्बोधित करते हुए ईसाई आदिवासी महासभा के जिलाध्यक्ष वाल्टर कुजूर ने विधायक रायमुनी भगत के विवादित भाषण पर आक्रोश जताया और पदयात्रा में शामिल होने आए मसीही समाज के लोगो का स्वागत किया। पदयात्रा को सी.डी. बाखला नगर पंचायत अध्यक्ष बगीचा ने भी सम्बोधित किया।उन्होंने कहा कि बड़े दुख की बात है अभी तक ईशनिंदा करनेवाली विधायक के खिलाफ एफआईआर नहीं किया गया है।इसी को लेकर यह हमारा रन फोर जस्टिस आस्ता से मनोरा होते हुए आज जशपुर पहुंचेगा।26 अक्टूबर को जशपुर से कुनकुरी और 27 अक्टूबर को शांतिपूर्ण पदयात्रा हमारे माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के घर बगिया पहुँचकर उन तक हम अपनी बात पहुंचाएंगे। पदयात्रा में ईसाई आदिवासी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल किस्पोट्टा,काथलिक सभा अध्यक्ष अभिनन्दन खलखो,सिंहासन मिंज,हैप्पी कमल कुजूर,सफीरा टोप्पो,अंजना मिंज,अजेम टोप्पो,अलमा कुजूर,हेमंत कुजूर समेत बड़ी संख्या में पदयात्री हर्राडीपा से आगे निकले हैं।पदयात्रा को सुरक्षा देने के लिए पुलिस के जवान लगातार चल रहे हैं।

ईसाई सामाजिक न्याय यात्रा की बागडोर अराजक हाथों में!प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर पदयात्रा की अनुमति नहीं दी,ईसाई आदिवासी महासभा के नेताओं की धमकी का क्या होगा असर?

IMG 20240829 093850

जशपुर,24 अक्टूबर2024 – भाजपा विधायक रायमुनी भगत के द्वारा धर्मविशेष के आराध्य के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी पर ठंडी पड़ चुकी राख में चिंगारी ढूंढने की खबर आई है। सूत्र बता रहे हैं कि ईसाई आदिवासी महासभा विधायक रायमुनी भगत पर कोई कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाकर सीएम हाउस बगिया तक पदयात्रा और ज्ञापन सौंपने की योजना बना चुकी है। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन ने 25 अक्टूबर को आस्ता थाना क्षेत्र के ग्राम ढेंगनी से पदयात्रा की अनुमति को लेकर ईसाई आदिवासी महासभा के प्रतिनिधिमंडल के साथ आज बैठक की है।बैठक में प्रशासन ने साफ तौर पर कहा कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 25,26 अक्टूबर दो दिवसीय पर राजधानी रायपुर आ रहीं हैं।जिनकी सुरक्षा व्यवस्था में जिले से पुलिस अधिकारी जवानों के साथ ड्यूटी पर रवाना हुए हैं।ऐसे में बल की कमी के कारण पदयात्रियों को सड़क पर सुरक्षा देना सम्भव नहीं है। इस पर ईसाई आदिवासी महासभा के प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रदेश अध्यक्ष अनिल किस्पोट्टा पदयात्रा निकालने पर अड़े हुए हैं। अब देखनेवाली बात है कि पदयात्रा की अनुमति नहीं मिलने से यदि ईसाई आदिवासी महासभा के नेता पदयात्रा निकालते हैं तो प्रशासन कौन सा रूख अख्तियार करता है? इस मामले में एक सवाल पैदा होता है कि जब आस्ता पुलिस द्वारा विधायक रायमुनी भगत के बयान को असंज्ञेय बता दिया है तो ईसाई आदिवासी महासभा को कोर्ट का रास्ता पकड़ना था, सड़क का रास्ता अपनाने पर क्यों अडिग है? बहरहाल,इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ईसाई आदिवासी महासभा और जिला प्रशासन मीडिया से खुलकर कुछ भी कहने से बच रही है।

ताजा खबर: थाने के बाथरूम में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

IMG 20241024 183046

बलरामपुर,24अक्टूबर 2024 – जिले के कोतवाली थाने में एक चौकीदार, गुरु चरण मंडल ने थाने के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरु चरण मंडल एनआरएचएम (राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन) के तहत चौकीदार के पद पर कार्यरत था और संतोषीनगर गांव का निवासी था। उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था।   मृतक गुरुचरण की पत्नी लापता है जिसको लेकर कोतवाली पुलिस ने पति पर संदेह जताते हुए उससे पूछताछ करने हिरासत में रखा था। घटना के बाद जिले में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने थाने पहुंचकर न्यायिक जांच की मांग की है, जबकि मृतक के परिवार ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ताजा खबर के मुताबिक, घटना से आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

आमने-सामने की टक्कर में लोयोला के शिक्षक का पैर टूटा,उंगली कटकर हुई अलग,डॉक्टरों ने किया रेफर

IMG 20241024 160919

जशपुर/कुनकुरी,24 अक्टूबर 2024 – नेशनल हाइवे 43 पर सड़क हादसे में दो बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए हैं।घायलों में लोयोला हाईस्कूल के वरिष्ठ शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता उर्फ राजू और प्रकाश यादव दोनों कुनकुरी निवासी हैं,जिन्हें पुलिस ने अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। घटना सुबह करीब 8 बजे की है,जब लोयोला के शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता अपनी बाईक से जशपुर रोड में किसी काम से लोयोला स्कूल की ओर जा रहे थे।उसी समय विपरीत दिशा से शंकरनगर निवासी प्रकाश यादव 20 वर्ष अपनी बाइक से आ रहा था।इसी दौरान नाला जनरल स्टोर के सामने दोनों बाईक आमने-सामने टकरा गए जिसमें दोनों को चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना में दोनों बाईक सवार बुरी तरह घायल हो गए।चोट को देखते हुए घायलों को कोई उठा नहीं रहा था।कृष्णा यादव ने थाना में फोन करके घटना की जानकारी दी।जिसपर थाना प्रभारी सुनील सिंह ने आरक्षक जितेंद्र गुप्ता, गणेश यादव को तत्काल घटनास्थल भेजा।दोनों आरक्षकों ने घायलों की स्थिति देखते हुए 108 क् इंतजार न कर पुलिस की गाड़ी में उठाकर अस्पताल पहुंचाया।यदि अस्पताल पहुंचाने में देर होती तो ज्यादा खून बहने से घायलों की स्थिति और खराब हो सकती थी। फिलहाल,कुनकुरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायल राजेन्द्र गुप्ता को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।वहीं घायल प्रकाश यादव का इलाज कुनकुरी के निजी अस्पताल में चल रहा है। थाना प्रभारी सुनील सिंह ने लोगों से अपील की है कि “सड़क दुर्घटना होने पर घायलों का जीवन बचाने के लिए आगे आएं।पुलिस को तत्काल सूचना दें।”

जशपुर पुलिस ने जनता के सहयोग से 5 हजार के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

Picsart 24 10 24 14 55 57 839

जशपुर, 24 अक्टूबर 2024: लंबे समय से फरार लूट के आरोपी कृष्णा कुमार यादव को जशपुर पुलिस ने जनता की सहायता से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी शशि मोहन सिंह द्वारा इस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी चावल प्राप्त करने के लिए सोसायटी में KYC कराने के दौरान जनता से मिली सूचना के आधार पर पकड़ा गया। गौरतलब है कि इस मामले के अन्य चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, और आरोपी कृष्णा कुमार यादव फरसाबहार थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इस पर कुनकुरी थाने में अपराध क्रमांक 50/2023 के तहत धारा 392 और 395 के तहत मामला दर्ज है। जाने कैसे हुई गिरफ्तारी: मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी सिकिरमा पंचायत में चावल लेने के लिए KYC कराने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम की इस कामयाबी में थाना प्रभारी विवेक भगत और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। इस लूटकांड में 27 अप्रैल 2023 को पीकअप वाहन में DJ साउंड सिस्टम को ग्राम रेमते ले जाते समय आरोपी और उसके सहयोगियों ने पीड़ित को रोककर मारपीट की धमकी देते हुए DJ सिस्टम लूट लिया था। पहले ही चार आरोपियों को मई 2023 में गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि कृष्णा कुमार फरार था। एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया, “जशपुर पुलिस ने लूट के प्रकरण में 5 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। फरार आरोपियों पर इनाम की घोषणाएं जारी की गई हैं, और सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस-पब्लिक का यह सहयोग कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।” इस गिरफ्तारी से उम्मीद जगी है कि पुलिस और जनता के बीच के मजबूत संबंध अपराधियों को पकड़ने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। जनता की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने में मदद मिल रही है।  

आदिकालीन प्रकृतिपूजक रौतिया समाज ने मनाया करमा पर्व,पारंपरिक वेशभूषा में पूरी रात जमकर नाचे,,देखें तस्वीरें

IMG 20241024 WA0003

जशपुर/कुनकुरी,24 अक्टूबर 2024 – अखिल भारतीय रौतिया समाज के कुनकुरी मंडल में जनजातीय समाज का पवित्र त्यौहार करमा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।यह पर्व करमा अर्थात कर्म देवता की आराधना करते हुए घर-परिवार,समाज,पृथ्वी के समस्त प्राणियों की सुख-समृद्धि की कामना करने का त्यौहार है।जिसमें सभी लोग करम वृक्ष की डगाल लाकर पूजा स्थल में गाड़ते हैं और रातभर लोकगीतों के साथ पारंपरिक वाद्ययंत्रों ( ढोलक,मांदर,नगाड़ा इत्यादि)बजाते हुए करम नृत्य करते हैं। अखिल भारतीय रौतिया समाज के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम रौतिया विशेष रूप से आज के युवाओं को अपनी प्राचीन लोकसंस्कृति, परम्परा, पूजा-पद्धति से जोड़ने के लिए रौतिया भवन पहुंचे हुए थे। दरअसल, रौतिया समाज कुछ गलतफहमियां और दस्तावेजों में हुई/की गईं त्रुटियों के कारण छत्तीसगढ़ में जनजाति समुदाय की सूची में नहीं जुड़ पाया।बीते तीन दशकों से इस विषय को लेकर समाज प्रमुखों के द्वारा सत्ता में बैठी राजनैतिक पार्टियों के सामने खुद को आदिवासी घोषित कराने के लिए लगातार प्रयास किया गया।पिछले विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव में भाजपा ने डबल इंजन की सरकार में समाज की मांग पूरी करने का भरोसा दिया था। अखिल भारतीय रौतिया समाज के कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मीनू सिंह कहते हैं कि हम वे आदिवासी हैं जिन्हें संविधान लागू होते समय सूचीबद्ध नहीं किया गया।1954 से इसके प्रयास शुरू हुए जो आज तक जारी है।वह अलग विषय है।हम यहां करम त्यौहार मनाने इकट्ठे हुए हैं।यह त्यौहार आधुनिकता के संक्रमण से छूट रहा था,जिसे हम पुनः गौरवशाली ढंग से स्थापित कर रहे हैं।27 अक्टूबर को कंडोरा आम बगीचा में राष्ट्रीय स्तर पर यह त्यौहार मनाने जा रहे हैं।