दोस्तों की दग़ाबाजी से दो दिनों तक तालाब में डूबा रहा बालक, थाना प्रभारी सुनील सिंह ने गोताखोरों की मदद लेकर निकलवाई लाश

IMG 20240723 184952

जशपुर,11 अक्टूबर 2024: तालाब में नहाने गए एक 15 वर्षीय नाबालिग की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित लकड़ा, पुत्र स्व. अनिल लकड़ा, निवासी मांझीटोला (गड़ाकटा) के रूप में हुई है। अमित अपने दोस्तों के साथ 9 अक्टूबर की शाम को तालाब में नहाने गया था, लेकिन जब वह डूब गया, तो उसके दोस्तों ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। इस घटना की जानकारी कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह को उड़ती खबरों के जरिए मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत मामले की जांच शुरू की। पता चला कि अमित लकड़ा दो दिन से घर से गायब था। थाना प्रभारी ने तत्काल उच्चाधिकारियों से मदद मांगकर गोताखोरों को बैगामुड़ा तालाब में उतारा। 10 अक्टूबर की शाम लगभग तीन घंटे के बाद अमित का शव गहरे पानी से बरामद किया गया।फिलहाल कुनकुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

*नारी का सम्मान सनातनी परंपरा है – विष्णुदेव साय* *मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की दी बधाई*

IMG 20241005 WA0057

रायपुर,11 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर श्री साय ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि शक्ति की उपासना का महापर्व नवरात्रि पूरे देश में नौ दिनों तक भक्तिभाव से मनाया जाता है। इस दौरान देवी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के आठवें दिन माता शक्ति के आठवें स्वरूप माता महागौरी और नवमी पर देवी सिद्धिदात्रि स्वरुप की पूजा अर्चना की जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शक्ति का यह पर्व हमें मातृशक्ति की आराधना और सम्मान की प्रेरणा देता है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि नारी का सम्मान हमारी परम्परा और संस्कृति का हिस्सा होने के साथ ही हमारे मूल्यों में रचा बसा है। इन मूल्यों को जीवंत बनाए रखना हम सबकी महती जिम्मेदारी है।

मुंबई में जशप्योर ब्रांड की धूम, शुद्धता और सेहतमंद उत्पादों से बढ़ी मांग

Picsart 24 10 10 18 43 26 693

जशपुरिया उत्पादों की मुंबई में लोकप्रियता बढ़ी शुद्धता और स्वास्थ्य लाभ बने आकर्षण का कारण जशपुर, 10 अक्टूबर 2024 – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से जशपुर जिले के स्थानीय उत्पादों को देशभर में पहचान मिल रही है। मुंबई के विभिन्न स्थानों पर जशप्योर ब्रांड के उत्पादों की स्टॉल लगाई गई हैं, जो लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हो रही हैं। जशपुर की आदिवासी महिलाओं द्वारा तैयार किए गए ये उत्पाद अपनी शुद्धता और स्वास्थ्य लाभ के कारण बड़ी मात्रा में खरीदे जा रहे हैं। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में मुंबई में जशप्योर ब्रांड की स्टॉल नियमित रूप से लगाई जा रही हैं। इन स्टॉल पर जशपुर के प्राकृतिक और बिना रसायन वाले उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं, जिन्हें स्थानीय आदिवासी महिलाएं तैयार करती हैं। इन उत्पादों को स्वस्थ विकल्प मानते हुए लोग इन्हें पसंद कर रहे हैं। मुंबई में लगने वाली इन स्टॉल्स में महुआ सिरप, महुआ आधारित च्यवनप्राश विकल्प ‘फॉरेस्टगोल्ड वन्यप्राश’, और बाजरा से बने पास्ता जैसे उत्पाद शामिल हैं, जिनकी बाजार में बड़ी मांग है। इसके अलावा, छिन्द घास से बने हाथ के बने टोकरियां भी त्योहारी सीजन में खूब बिक रही हैं। जशप्योर ब्रांड की स्टॉल मुंबई के डीसीबी बैंक मुख्यालय, कांदिवली, साकी नाका, अंधेरी, आईआईटी-मुंबई, पवई, लोअर परेल और अन्य कई स्थानों पर लगाई जा रही हैं। इस पहल से जशपुर और महाराष्ट्र के जवाहर जिले के आदिवासी समुदायों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। “माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष प्रोत्साहन से जिला प्रशासन का यह प्रयास न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहा है, बल्कि आदिवासी समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद कर रहा है।” – डॉ. रवि मित्तल,कलेक्टर जशपुर  

मुख्यमंत्री श्री साय की विशेष पहल से सर्पदंश और जंगली हाथियों के हमलों से हो रही मौतों पर रोक, जनमन महाअभियान के तहत वनवासियों को मिले पक्के मकान

IMG 20240917 WA0023

( विशेष रिपोर्ट ) जशपुर और सरगुजा संभाग में जंगली हाथियों के हमले और सर्पदंश से हो रही मौतों पर रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल रंग ला रही है। राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए जनमन महाअभियान के तहत जंगलों और झाड़ियों में रहने वाले वनवासियों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सर्पदंश से होने वाली मौतों को कम करने के लिए सरकार ने लोगों को अंधविश्वास से निकालकर तत्काल चिकित्सा सुविधा दिलाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सर्पदंश जैसी गंभीर परिस्थितियों में भी लोगों को समय पर इलाज मिल सके। सर्पदंश के मामलों में जागरुकता बढ़ी जिले में सर्पदंश के शिकार लोगों को झाड़-फूंक जैसे अंधविश्वासों से दूर रखने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए जनजागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. मित्तल ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे गांवों में लोगों को जागरूक करें कि सांप काटने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में आकर इलाज कराएं। आज सुबह सन्ना निवासी रसेल राम को जहरीले बंबू पिट वाइपर सांप ने काट लिया। पहले उन्होंने झाड़-फूंक का सहारा लिया, लेकिन जब स्थिति बिगड़ी तो वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सन्ना पहुंचे। वहां पर चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत एंटी स्नेक वेनम का इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उनकी हालत सामान्य हो गई। डॉक्टरों ने उन्हें अंधविश्वासों से दूर रहने और भविष्य में किसी भी सर्पदंश की स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता लेने की सलाह दी। जनजागरुकता अभियान के सकारात्मक परिणाम चिकित्सकों ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार गांवों में जागरुकता फैलाने का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। पहले जहां लोग झाड़-फूंक का सहारा लेते थे, अब वे स्वास्थ्य केंद्रों में आकर अपना इलाज करा रहे हैं। सन्ना सीएचसी के डॉक्टर सुनील लकड़ा  ने बताया कि ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां लोग जागरूक होकर समय पर इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे हैं, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी है। मुख्यमंत्री की इस पहल और कलेक्टर के निर्देशों के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और जागरुकता बढ़ने से ग्रामीण अंचलों में सर्पदंश से होने वाली मौतों में कमी आ रही है, जो सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है।  

सूखा नशा : जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब के 5 तस्कर गिरफ्तार, 26 किलो गांजा और कार बरामद

IMG 20241010 WA0040

जशपुर, 10 अक्टूबर 2024 – जशपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पंजाब के पांच तस्करों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने 26 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए तस्करों में दो महिलाएं भी शामिल हैं, जो ओडिशा के संबलपुर से इस गांजे को पंजाब ले जा रहे थे। पुलिस ने तस्करी में उपयोग की गई होंडा जैज कार (PB 13 AQ 1759) भी जब्त कर ली है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये बताई जा रही है। गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर ओडिशा से होकर पंजाब की ओर गांजे की तस्करी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी उपरकछार, थाना तपकरा की पुलिस टीम को नाकाबंदी और वाहनों की कड़ी जांच के निर्देश दिए गए। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने बनडेगा से आ रही होंडा जैज कार को रोका, जिसमें तीन पुरुष और दो महिलाएं सवार थे। पुलिस ने शक के आधार पर कार की तलाशी ली और सीट के नीचे और डिक्की में छिपाकर रखा 26 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया। सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई है: 1. कपिल कुमार (26), निवासी सानेवाल, थाना सानेवाल, जिला लुधियाना, पंजाब 2. संदीप सिंह (27), निवासी रायपुरबेट, थाना कुमकला, जिला लुधियाना, पंजाब 3. राजेश कुमार (21), निवासी सानेवाल, थाना सानेवाल, जिला लुधियाना, पंजाब 4. कीरती देवी (24), निवासी सानेवाल, थाना सानेवाल, जिला लुधियाना, पंजाब 5. तान्या कुमार (19), निवासी गोविंदगढ़, थाना गोविंदगढ़, जिला लुधियाना, पंजाब   पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यह गांजा ओडिशा के संबलपुर से तस्करी कर पंजाब ले जा रहे थे। महिलाओं का इस्तेमाल तस्करी के लिए जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि तस्करी के लिए महिलाओं का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है क्योंकि आमतौर पर पुलिस महिलाओं पर शक नहीं करती। यह घटना एक बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकती है, जिसमें महिलाओं को मोहरा बनाकर तस्करी के धंधे को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि कहीं इन आरोपियों के संबंध किसी संगठित आपराधिक गिरोह से तो नहीं हैं। जशपुर पुलिस की सतर्कता ने रोकी बड़ी तस्करी यह पुलिस की सतर्कता और चुस्ती का परिणाम है कि इतने बड़े पैमाने पर हो रही गांजे की तस्करी को बीच में ही रोका जा सका। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से न केवल मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगी है, बल्कि इससे जुड़े बड़े नेटवर्क का भी पर्दाफाश होने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने मामले में शामिल पुलिसकर्मियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें नगद इनाम देने की घोषणा की है। गिरफ्तार किए गए तस्करों से आगे की पूछताछ जारी है और इस पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने के लिए जांच गहनता से की जा रही है। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा, “हमारी कार्रवाई नशे के खिलाफ जारी रहेगी। तस्करी करने वाले चाहे जिस भी तरीके का इस्तेमाल करें, जशपुर पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी। जनता से अपील है कि अगर उनके आसपास किसी भी तरह की अवैध गतिविधि हो रही है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।” यह कार्रवाई नशे के अवैध व्यापार के खिलाफ जशपुर पुलिस की लगातार चल रही मुहिम का हिस्सा है, जो मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।  

विष्णु के सुशासन की सुंदर तस्वीर बनकर कैसे आगे बढ़ रहा घुघरी पँचायत? पढ़िए विकास की यह कहानी,,,

IMG 20241010 WA0009

*विष्णु के सुशासन में तेजी से बदल रही गांव की तस्वीर* *विकास और समाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में ग्राम पंचायत घुघरी विकास और बदलाव की नई परिभाषा गढ़ रहा* *महिला सशक्तिकरण के तहत् स्व सहायता समूहों की 412 महिलाओं को रोजगार से जोड़ा गया* जशपुर 10 अक्टूबर 2024/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में  राज्य के गांवों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। शासन के प्रयासों और पंचायती राज योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से प्रदेश के गांव अब विकास और समाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में नई कहानियां लिख रहे हैं। ऐसी ही एक कहानी है जशपुर जिले के बगीचा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत घुघरी की। जिला मुख्यालय जशपुर से 93 किलोमीटर दूर स्थित यह गांव विकास और बदलाव की नई परिभाषा गढ़ रहा है। यहां पंचायत की बैठकों में जनभागीदारी के माध्यम से गांव के हर चुनौतीका समाधान किया जाता है। गांव में 567 लोगों का राशन कार्ड बनाया गया हैं जिनमें 37 एपीएल कार्ड, 407 बीपीएल कार्ड शामिल हैं। आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से 216 बच्चों को पोषण का लाभ मिल रहा है। धात्री और गर्भवती महिलाओं के लिए भी पोषण की व्यवस्था की गई है। समाजिक सुरक्षा के लिए 2 लाख 10 हजार खर्च किए गए हैं। साथ ही 342 लोगों को पेंशन योजनाओं से जोड़ा गया है। घुघरी निवासी मंगरी बाई ने बताया कि उन्हें हर महिना 500 रूपए पेंशन मिलती है। उसी पैसे से अपना जीवन यापन करती हैं। परिवार के पालन पोषण करने में सहायता मिल रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् 56 जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए गए हैं। 483 परिवारों के मनरेगा जॉब कार्ड बनाए गए हैं। पीछे दो वर्षाे में मनरेगा के 20 व्यक्तिगत तालाबों का निर्माण कराया गया है। ग्राम पंचायत घुघरी के विनोद राम ने बताया कि उनके गांव में अक्टूबर और नवम्बर में मनरेगा का कार्य चालू होता है। उसमें गांव के लोग काम करने जाते हैं। गांव के लोगों का जॉब कार्ड है। मनरेगा में कार्य करके सभी परिवार मिलकर 28 हजार रूपए कमा लेते हैं। इसे घर परिवार अच्छा से चल रहा है। महिला सशक्तिकरण के उददेश्य से 36 स्व सहायता समूहों का गठन कर 412 महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है। ग्राम पंचायत घुघरी की यह कहानी संवरते छत्तीसगढ़ के सुरक्षित होते भविष्य की कहानी है।

महाकुल यादव समाज सेवा समिति छत्तीसगढ़ का चुनाव संपन्न, गणेश यादव बने निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष, इन्हें भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई….

IMG 20241010 WA0002

जशपुर,10 अक्टूबर 2024। महाकुल यादव समाज सेवा समिति का चुनाव संपन्न हुआ ,गणेश यादव को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है,वहीं समाज में कई लोगों को अहम जिम्मेदारी दी गई है। बुधवार को हुए कांसाबेल सनातन धर्मशाला में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अपील निराकरण दिनांक 30.8.2024 के आदेश अनुसार कार्यालय रजिस्ट्रार फर्म एवं संस्थाएं रायपुर के पत्र दिनांक 24 .06 .2022 द्वारा निर्देशित पंजीकृत नियमावली की कंडिका 12 में दर्शित पदों के अनुरूप निर्माण कर्ता सदस्यों व प्रदेश के वरिष्ठ समाज सेवियों की उपस्थिति में निर्माणकर्ता सदस्यों की बैठक 22.09.2024 को लिए गए निर्णय के अनुसार चुनाव प्रभारी  परमेश्वर यादव बगीचा एवं प्रदीप यादव कुनकुरी के द्वारा बुधवार 09 अक्टूबर को नियमानुसार चुनाव की कार्रवाई की गई । जिसमें 29 निर्माणकर्ता सदस्यों में से 20 सदस्य उपस्थित रहे ,और चुनाव प्रक्रिया में भाग लेकर निर्विरोध महाकुल यादव समाज सेवा समिति छत्तीसगढ़ का निर्वाचन संपन्न कराया गया। प्रदेश समाज में प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु  गणेश यादव ग्राम सेदरीमुंडा कुनकुरी का प्रस्ताव पवित्र मोहन बेहरा ग्राम घरजियाबाथान पत्थलगांव द्वारा किया गया ,जिसका समर्थन थबीरो राम यादव लैलूंगा के द्वारा किया गया ,वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष पद हेतु भगवानों राम यादव ग्राम लोटा बगीचा का प्रस्ताव थविरो राम यादव ग्राम लैलूंगा के द्वारा किया गया ।जिसका समर्थन श्री हरिहर यादव अंबिकापुर के द्वारा समर्थन किया गया। सचिव पद हेतु मोहन यादव अधिवक्ता पत्थलगांव का प्रस्ताव नरेश यादव कंडोरा के द्वारा किया गया जिसका समर्थन रवि यादव बिलासपुर के द्वारा किया गया। कोषाध्यक्ष पद हेतु ललित यादव ग्राम मुड़ापारा तहसील लैलूंगा का प्रस्ताव उपेंद्र यादव ग्राम कलिबा कुनकुरी द्वारा किया गया। जिसका समर्थन  विशेश्वर यादव ग्राम खटंगा तहसील दुलदुला के द्वारा किया गया ।तथा संयुक्त सचिव पद हेतु  हीराधर यादव ग्राम पसेना तहसील लुण्ड्रा का प्रस्ताव  दुर्योधन यादव ग्राम कोतबा द्वारा किया गया जिसका समर्थन  ललित यादव ग्राम मुड़ापारा तहसील लैलूंगा के द्वारा किया गया। सदस्य हेतु विशेश्वर यादव ग्राम खटंगा तहसील दुलदुला का प्रस्ताव हरिहर यादव ग्राम गोधनपुर अंबिकापुर के द्वारा किया गया जिसका समर्थन लोकनाथ यादव ग्राम खंताडाड तहसील बगीचा के द्वारा किया गया।वहीं समाज के सदस्य हेतु  नरेश यादव ग्राम कंडोरा तहसील कुनकुरी का प्रस्ताव  रवि यादव कुदमुरा बिलासपुर के द्वारा किया गया जिसका समर्थन श्री भवानी शंकर खूंटिया गोलाबुडा तहसील धर्मजयगढ़ के द्वारा किया गया । आज के चुनाव प्रक्रिया में प्रदेश के वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित थे जिन्होंने सर्वसम्मति से समर्थन किया।इस प्रकार निर्वाचन के सभी पद निर्विरोध चुने गए ।इस मौके पर नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष  गणेश यादव ने समाज के सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा की समाज के हित में अनेक कार्य करने का संकल्प लिया है। अपने एक बयान में उन्होंने समाज की भलाई और विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की बात कही। गणेश यादव ने आगे कहा कि समाज के हर वर्ग की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वह पूरी निष्ठा से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि महाकुल समाज के हर सदस्य की प्रगति के लिए वह हरसंभव सहायता प्रदान करेंगे और समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का काम करेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में समाज के उत्थान के लिए विभिन्न कार्यक्रम और योजनाएँ चलाई जाएँगी, जिससे समाज को एक नई दिशा मिल सके।

मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रीय डाक दिवस पर दी बधाई,जानिए डिजिटल युग में डाक विभाग की भूमिका ,,,

IMG 20241004 WA0025 1

रायपुर, 10 अक्टूबर 2024: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय डाक दिवस के अवसर पर भारतीय डाक विभाग के सभी कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भारतीय डाक विभाग, देश की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित सरकारी डाक प्रणाली, आज भी अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। हर साल 10 अक्टूबर को राष्ट्रीय डाक दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिससे इस विभाग द्वारा देश के विकास में दिए गए अमूल्य योगदान को सम्मानित किया जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारतीय डाक सेवा आज भी दुनिया के सबसे बड़े डाक नेटवर्क के रूप में जानी जाती है। यह सेवा न केवल शहरों में बल्कि ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में भी संचार का महत्वपूर्ण साधन बनी हुई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि डिजिटल युग के इस दौर में भी भारतीय डाक ने अपनी प्रासंगिकता बनाए रखी है और यह सेवा ई-कॉमर्स, बैंकिंग और डिजिटल इंडिया जैसी सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने डाक विभाग की अन्य सेवाओं की सराहना की, जैसे बैंकिंग सुविधा, जोकि ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में सहायक रही है। उन्होंने कहा कि यह विभाग न केवल संचार के क्षेत्र में बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राष्ट्रीय डाक दिवस, डाक सेवाओं की उपयोगिता और उनकी भूमिका का स्मरण कराता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि आधुनिक तकनीक के बावजूद, डाक सेवा का महत्व बना हुआ है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां डिजिटल संसाधन सीमित हैं।भारतीय डाक सेवा दुनिया का सबसे बड़ा डाक नेटवर्क है। राष्ट्रीय डाक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने डाक विभाग को देश के नागरिकों के साथ बेहतर संचार और सेवाओं को जोड़ने के लिए धन्यवाद दिया और उनके समर्पण की सराहना की।  

नक्सल मोर्चे पर पीएम मोदी ने की सीएम साय की तारीफ, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाक़ात,राज्य की विकास योजनाओं और नक्सल उन्मूलन पर की चर्चा

IMG 20241008 WA0003

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर 2024: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में बीते नौ महीनों के दौरान किए गए प्रमुख विकास कार्यों की जानकारी दी, जिनमें कृषि, शिक्षा और कौशल विकास पर केंद्रित पहलों का विशेष उल्लेख किया गया। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हुए हालिया सफल ऑपरेशनों की जानकारी भी प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य में आठ लाख आवासों की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह योजना लाखों परिवारों को आवासीय सुरक्षा और स्थिरता प्रदान कर रही है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इस पहल की सराहना की और इसे राज्य के विकास में एक अहम कदम बताया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने राज्य में माओवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों में हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न ऑपरेशन का जिक्र करते हुए बताया कि इसमें 31 नक्सलियों का सफाया किया गया, जो राज्य में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल विरोधी अभियान रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस सफलता के लिए सुरक्षा बलों की प्रशंसा की और इसे राज्य में शांति बहाली और विकास के मार्ग की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बताया। मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री को आदिवासी क्षेत्रों में युवाओं के कौशल उन्नयन के लिए चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के अंतर्गत युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे रोजगार के बेहतर अवसरों से जुड़ सकें और राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में योगदान दे सकें। कृषि के क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक और उन्नत कृषि विधियों के इस्तेमाल से किसानों की उत्पादकता और आय में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास प्रधानमंत्री के “विकसित भारत 2047” के दृष्टिकोण के अनुरूप हैं, और छत्तीसगढ़ इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी राज्य में आदिवासी बच्चों के लिए मातृभाषा में शिक्षा की व्यवस्था की गई है, जिससे उनकी शैक्षणिक प्रगति में सुधार हो रहा है। साथ ही, तकनीकी शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है ताकि राज्य के बच्चे आधुनिक तकनीकों में प्रशिक्षित हो सकें और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ सरकार के इन प्रयासों की सराहना की और राज्य की प्रगति के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास मॉडल अन्य राज्यों के लिए प्रेरणादायक है और इसे और भी सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार पूर्ण समर्थन देगी। मुख्यमंत्री साय की यह मुलाकात राज्य के विकास और नक्सल उन्मूलन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।  

ब्रेकिंग न्यूज़: मॉर्निंग वॉक कर रहे 6 बच्चों को पिकअप वाहन ने रौंदा,2 की हालत गम्भीर

IMG 20241007 110506

सावधान ! आप सड़क किनारे वॉक करते हैं तो यह खबर आपके लिए है,, जांजगीर-चांपा 07 अक्टूबर 2024 : पामगढ़ के कुटराबोर्ड में आज सुबह करीब 5 बजे मॉर्निंग वॉक के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें पिकअप वाहन ने 6 बच्चों को रौंद दिया। हादसे में सभी बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद, बच्चों को तुरंत पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बच्चों को बिलासपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पिकअप वाहन मौके से फरार हो गया है, और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। सभी घायल बच्चे पामगढ़ के कुटराबोर्ड क्षेत्र के निवासी हैं। पामगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।