भारी बारिश : सीएम के निर्देश पर कलेक्टर ने नदी पुल पर की कर्मचारियों की तैनाती
जशपुर, 27 सितंबर 2024 – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले में भारी वर्षा के मद्देनजर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस निर्देश के तहत जिला प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति से निपटने और निगरानी बढ़ाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। विशेष रूप से कुनकुरी विकासखंड के ग्राम ढोढ़ीडांड़ स्थित ईब नदी पुल पर लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसे नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने कर्मचारियों की एक टीम गठित की है, जिनमें राजस्व निरीक्षक, पटवारी, और कोटवारों को शामिल किया गया है। बाढ़ नियंत्रण में तैनात प्रमुख अधिकारी: 1. श्री चन्द्रविजय साय (राजस्व निरीक्षक) – 8223960203 2. श्री विकास खलखो (पटवारी) – 8103015506 3. श्री बसंत राम (कोटवार) – 9907483152 4. श्री जगदीर कुजूर (कोटवार) – 6260919776 5. श्री रोहित कुमार सुकरा (राजस्व निरीक्षक) – 9827964811 6. श्री निशीकांत गुप्ता (पटवारी) – 7828169535 7. श्री सातु राम (कोटवार) – 6265271343 8. श्री रूबेन केरकेट्टा (कोटवार) – 9285195379 प्रशासन ने पुल के दोनों ओर बैरियर सहायक और अन्य कर्मियों को तैनात कर दिया है, ताकि स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा सके और आपातकालीन स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।