एकजुटता से मजबूत होगी पत्रकार बिरादरी रायपुर में स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

IMG 20250918 WA0006

एकजुटता से मजबूत होगी पत्रकार बिरादरी रायपुर में स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न पत्रकारों को ख़बरों की होड़ और प्रतियोगी माहौल से उपजे तनाव से निकालकर संगठन की सद्भावना और एकजुटता ही राहत दिला सकती है। यही संदेश शुक्रवार को रायपुर के रिंग रोड स्थित एक होटल में आयोजित स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन छत्तीसगढ़ की रायपुर जिला इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में उभरकर सामने आया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पी.सी. रथ ने की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और चुनौतियों के बीच एकजुट रहना सबसे बड़ी जरूरत है। यूनियन पिछले छह वर्षों से पत्रकारों के सम्मानजनक वेतन, कार्य स्थितियों और कानूनी अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। आईजेयू से संबद्ध होने के बाद संगठन को राष्ट्रीय स्तर के अनुभवों और सहयोग का भी लाभ मिल रहा है। रायपुर जिला इकाई के पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में रायपुर जिला इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें निम्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है : अध्यक्ष : राहुल सिन्हा (प्रसार भारती) उपाध्यक्ष : खोमन साहू (विस्तार न्यूज़), विक्की पंजवानी (ए वी न्यूज़) महासचिव : लविंदर पाल सिंघोत्रा (सीजी24) कोषाध्यक्ष : अमित बाघ (आईएनडी24) संयुक्त सचिव : वर्षा यादव (झूठा सच), हरिमोहन तिवारी (प्राइम डे) मीडिया प्रभारी : जिज्ञासा चंद्रा (साधना न्यूज), सुधीर वर्मा (स्वदेश न्यूज) जिला कार्यकारिणी सदस्य निधि प्रसाद (IND24 न्यूज़) अंकुश शर्मा (न्यूज़ नेशन) पार्थ सारथी बेहरा (टाइम्स ऑफ़ इंडिया) स्नेहल सराफ (पीटीआई) खुशबू ठाकरे (राष्ट्रीय जगत विजन) हिमांशु पटेल (स्वदेश न्यूज़ चैनल) मोनिका दुबे (आईएनएच) श्रवण तम्बोली (आईबीसी24) वरिष्ठ पत्रकारों का मार्गदर्शन वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार गिरीश पंकज ने वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के 30 साल पुराने संघर्षों को याद करते हुए कहा कि आज पत्रकार अकेले पड़ते जा रहे हैं, इसलिए संगठन से जुड़ना बेहद जरूरी है। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार और सेवानिवृत्त समाचार संपादक घनश्याम गुप्ता ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में संगठन ही पत्रकारों की असली ताकत है। वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट गोकुल सोनी ने पत्रकारिता के शुरुआती दिनों की स्मृतियों को साझा किया और कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नई तकनीक के साथ-साथ पुराने साथियों के अनुभव से भी सीखना चाहिए। रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने यूनियन की भूमिका को प्रेस क्लब से व्यापक बताते हुए स्वास्थ्य बीमा, आवास और अधिमान्यता जैसे मुद्दों पर सरकार से ठोस बातचीत की जरूरत बताई। आईजेयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार साहू ने पत्रकारों से यूनियन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन वर्षा यादव ने किया। उन्होंने प्रदेश संगठन सचिव सुधीर आज़ाद तंबोली को पूरे प्रदेश में यूनियन के विस्तार के लिए बधाई दी। रायपुर प्रेस क्लब के महासचिव डॉ. वैभव पांडेय ने भी मौजूदा हालात पर प्रकाश डाला। शपथ ग्रहण समारोह ने साफ संकेत दिया कि पत्रकार बिरादरी अगर संगठन के साथ एकजुट रहे तो न केवल उनके अधिकारों की रक्षा होगी बल्कि पत्रकारिता की गरिमा भी बनी रहेगी।

कुनकुरी नगर पंचायत में कांग्रेस का दबदबा बरकरार, उपाध्यक्ष पद भी किया कब्जे में

IMG 20250318 WA0006

जशपुर,18 मार्च 2025 – जिले की हॉट सीट माने जाने वाली कुनकुरी नगर पंचायत में कांग्रेस ने एक और बड़ी जीत दर्ज की है। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में दीपक केरकेट्टा ने बाजी मार ली है। लकी ड्रॉ कांग्रेस के लिए वाकई लकी साबित हुआ और भाजपा प्रत्याशी राजेश ताम्रकार को हार का सामना करना पड़ा। टाई की स्थिति के बाद लकी ड्रॉ से हुआ फैसला नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पहले ही कांग्रेस के कब्जे में था, लेकिन उपाध्यक्ष चुनाव में दिलचस्प स्थिति बनी।एक रहेंगे सेफ रहेंगे की रणनीति दोनों ने चली। कांग्रेस और भाजपा—दोनों दलों के पास 8-8 वोट थे, जिसके चलते मतदान के बाद टाई की स्थिति बन गई। इस स्थिति को सुलझाने के लिए लकी ड्रॉ का सहारा लिया गया, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी दीपक केरकेट्टा के नाम की पर्ची निकल आई और वे उपाध्यक्ष निर्वाचित हो गए।इस जीत के साथ नगर पंचायत कुनकुरी में कांग्रेस का प्रभाव और मजबूत हो गया है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर अब कांग्रेस का कब्जा हो गया है। भूपेश बघेल ने दी बधाई पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस जीत पर विनयशील और यूडी मिंज को बधाई दी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस सफलता को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

कुनकुरी नगर पंचायत का उपाध्यक्ष कौन बनेगा? कांग्रेस-भाजपा के अंदरखाने की हलचल ये है,,,

IMG 20250318 10310386

कुनकुरी,18 मार्च 2025 – आज 11 बजे से छत्तीसगढ़ की सबसे चर्चित नगरपंचायत कुनकुरी के पार्षद उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे।इस चुनाव में आंकड़े की बात करें तो 8 पार्षद भाजपा के हैं और 7 कांग्रेस के अध्यक्ष को जोड़ने पर आंकड़ा 8 यानी बरोबर। ऐसे में टॉस होगा? जरा ठहरिए,, भाजपा से 8 पार्षद बनते ही पार्षदों में उपाध्यक्ष बनने की होड़ शुरू हो गई थी।जिसमें टॉप 3 में अमन शर्मा,अमित मिश्रा और राजेश ताम्रकार का नाम था।जो समय बीतते-बीतते आज की स्थिति में दावेदार 4 हैं।भाजपा के अंदरखाने में यह बात जमकर चल रही है कि चौथे दावेदार महिला पार्षद गुलापी पैंकरा हैं,जो 20 साल पहले वार्ड पंच रहीं,फिर नगरपंचायत घोषित हुआ तो अनिल तिर्की नगरपंचायत अध्यक्ष और गुलापी उपाध्यक्ष मनोनीत हुईं।फिर हर चुनाव में भाजपा की टिकट पर पार्षद चुनाव जीततीं आ रही हैं।सूत्र बता रहे हैं कि उन्होंने भी उपाध्यक्ष बनने की अपनी मंशा पार्टी हाईकमान के सामने रखी है। वैसे देखा जाय तो जनचर्चा में नगरपंचायत में अध्यक्ष विनयशील को कोई टक्कर दे सकता है तो अमन शर्मा का नाम सबकी जुबान पर है।राजेश ताम्रकार सबसे लोकप्रिय किंतु कांग्रेस की सहानुभूति पाने के कारण खतरे में है।अमित मिश्रा कांग्रेस की जमानत जब्त करके सबसे ज्यादा वोटों से दूसरी बार पार्षद बनकर पहुंचे हैं। ये तो हुई भाजपा के अंदरखाने की हलचल! उधर कांग्रेस भी भूपेश के शपथग्रहण समारोह में आने के बाद बहुत ज्यादा चार्ज में है।जिसका असर कांग्रेस के पार्षदों में भी उपाध्यक्ष बनने की बढ़ती ललक से समझ मे आ रहा है।यही वह वजह है कि ललक पाले हुए पार्षद को अगर उपाध्यक्ष की टिकट नहीं मिली तो क्रॉस वोटिंग कर सकता है,यह भांपकर भूपेश के काफिले में कुनकुरी के सातों पार्षदों को रेस्ट हाउस से अंडर अरेस्ट कर झारसुगुड़ा ले गए।रात भर होटल में रुकवाकर कांग्रेस की बलिदानी घुट्टी पिलाई गई और सूत्र बता रहे हैं कि अभी कुछ देर में शहर लौट जाएंगे रही बात उपाध्यक्ष के दावेदार की तो नम्बर 1 का पार्षद दीपक केरकेट्टा,रुखसाना खातून का नाम सामने आया है।दोनों दूसरी बार पार्षद चुने गए हैं। अब देखना होगा कि कुनकुरी नगरपंचायत के उपाध्यक्ष पद पर किस पार्षद का नाम जीतकर सामने आता है।

बड़ी खबर: राजनैतिक सौहार्द के मिसाल सालिक साय बने जिला पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष बने शौर्य प्रताप सिंह जूदेव

IMG 20250312 WA0003

जशपुर ,12 मार्च 2025 – आज जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन हो रहा है।जिसमें अंदरखाने से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है कि जिला पंचायत सदस्य सालिक साय ने अध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल किया लेकिन अभी 11:40 तक अन्य किसी भी सदस्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया।इसी तरह शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने उपाध्यक्ष पद का नामांकन भरा जिनके विरुध्द भी किसी अन्य सदस्य ने नामांकन नहीं भरा। इसका मतलब दोनों पदों पर भाजपा के दावेदार निर्विरोध हो गए हैं।हालांकि अभी इसकी अधिकारिक घोषणा बाकी है।वहीं सालिक साय के निर्विरोध की खबर पाकर जिला पंचायत के बाहर समर्थकों में खुशी देखी जा रही है। हम आपको बता दें कि सालिक साय ने इस बार कांग्रेस के गढ़ रहे तमता क्षेत्र से डीडीसी का चुनाव लड़ा और भारी बहुमत से चुनाब जीतकर जिला पंचायत पहुंव्हे हैं।इनकी सरलता,सौम्यता के साथ ही सबको साथ लेकर चलने की समझदारी इनकी जीत का बड़ा कारण बनी है।कांग्रेस समर्थित तीन डीडीसी के रहते हुए भी कांग्रेस ने लोकतांत्रिक विरोध भी नहीं किया।

शिव बाबा की संघर्षगाथा: दूसरी बार निर्विरोध उपसरपंच चुने गए, गांव में जश्न का माहौल

IMG 20250308 215720

शिव बाबा की संघर्षगाथा: दूसरी बार निर्विरोध उपसरपंच चुने गए, गांव में जश्न का माहौल जशपुर,08 मार्च2025- विकास की राह में संघर्ष का दूसरा नाम बन चुके शिव कुमार यादव, जिन्हें क्षेत्र में लोग प्रेम से शिव बाबा कहते हैं, ने एक बार फिर अपनी नेतृत्व क्षमता साबित की। जनपद पंचायत बगीचा के ग्राम पंचायत गायलूँगा में 8 मार्च को संपन्न हुए उपसरपंच चुनाव में उन्होंने निर्विरोध जीत दर्ज कर दूसरी बार यह पद हासिल किया। इससे पहले उन्हें निर्विरोध पंच चुना गया था। शिव बाबा सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि गांव की आवाज बन चुके हैं। सड़क, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर उनके द्वारा किए गए संघर्ष और धरना-प्रदर्शन ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में वे गांव के विकास को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर पूरे गांव में जश्न का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाई, एक-दूसरे को गुलाल लगाया और मिठाइयां बांटी। इस चुनाव ने गायलूँगा ग्राम पंचायत में भाईचारे और संगठन की शक्ति को दर्शाया, जहां पंचगणों ने एकमत होकर शिव बाबा को फिर से नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी। संघर्ष से सफलता तक – शिव बाबा की कहानी शिव बाबा सिर्फ नाम ही नहीं, बल्कि गांव के विकास के लिए समर्पित एक व्यक्तित्व हैं। उनके संघर्षों की गूंज न केवल गायलूँगा, बल्कि पूरे बगीचा क्षेत्र में सुनाई देती है। चाहे सड़क की मांग हो, बिजली की समस्या हो या किसी भी अन्य बुनियादी जरूरत की बात – वे हमेशा जनता के साथ खड़े नजर आते हैं। उनका मिलनसार स्वभाव और हर दुख-सुख में गांववासियों के साथ खड़े रहने की प्रवृत्ति ही उन्हें सबसे अलग बनाती है। ग्रामीणों का मानना है कि शिव बाबा के नेतृत्व में गायलूँगा पंचायत को और अधिक विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। उनकी यह जीत साबित करती है कि जब कोई व्यक्ति सच्चे मन से समाज सेवा करता है, तो जनता उसे सिर आंखों पर बिठाती है।

बगीचा जनपद में भाजपा की रणनीतिक जीत, कांग्रेस की चाल ऐसे हुई फेल

IMG 20250304 WA0035

पर्यवेक्षक ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह की सूझबूझ से भाजपा ने दर्ज की बड़ी जीत, गायत्री नागेश बनीं अध्यक्ष, अरविंद गुप्ता बने उपाध्यक्ष जशपुर/बगीचा, 4 मार्च 2025 – भारतीय जनता पार्टी ने बगीचा जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर अपनी रणनीतिक बढ़त साबित करते हुए परचम लहरा दिया। भाजपा की ओर से गायत्री नागेश ने अध्यक्ष और अरविंद गुप्ता ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। इस चुनाव में भाजपा का मुकाबला निर्दलीयों से था, क्योंकि कांग्रेस के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं था, जिससे वह अपना प्रत्याशी खड़ा नहीं कर पाई। हालांकि, कांग्रेस की रणनीति भाजपा को नुकसान पहुंचाने की जरूर थी, लेकिन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व बगीचा पर्यवेक्षक  ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह की दूरदृष्टि और सूझबूझ ने  कांग्रेस की इस चाल को नाकाम कर दिया। इस रणनीति में उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेताओं को शामिल किया। कैसे फेल हुई कांग्रेस की रणनीति? पर्यवेक्षक पुरुषोत्तम सिंह को आभास हो गया था कि भाजपा और कांग्रेस के कुछ असंतुष्ट लोग उपाध्यक्ष पद पर खेल कर सकते हैं। इसे भांपते हुए उन्होंने भाजपा के दोनों दावेदारों भारत गुप्ता और अरविंद गुप्ता को गुप्त रूप से चुनाव लड़ने की छूट दी, जिससे किसी भी तरह के जोड़तोड़ की संभावना समाप्त हो गई और भाजपा को सीधा लाभ मिला। मतदान में भाजपा को मिली शानदार जीत *अध्यक्ष पद पर भाजपा की गायत्री नागेश को 14 मत मिले। *उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के अरविंद गुप्ता को 12 मत मिले। यह जीत शुद्ध रूप से भाजपा के विष्णु सरकार के सुशासन की जीत है,दोनों पदों पर हमारे प्रत्याशी जीतकर आये हैं। इस जीत का श्रेय स्थानीय नेताओं और जनपद सदस्यों को देता हूँ- ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह भाजपा कार्यालय में जश्न, जमकर मना विजय उत्सव जीत दर्ज करने के बाद दोनों विजयी प्रत्याशियों ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों का आशीर्वाद लिया। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया, जमकर आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, शंकर गुप्ता, मंडल अध्यक्ष हरीश यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम, महामंत्री पवन सिंह, जिला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी महराज, रीना बरला, राजकिशोर जायसवाल, सुमित्रा पैंकरा, पार्वती यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा की रणनीतिक जीत, कांग्रेस हाशिए पर इस चुनाव ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भाजपा संगठन की रणनीतिक पकड़ मजबूत है। कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति और कमजोर संख्या बल के कारण वह मुकाबले से बाहर हो गई। वहीं, भाजपा ने एकजुटता और समझदारी से जीत हासिल कर अपने वर्चस्व को और मजबूत कर लिया।

जशपुर जिला पंचायत में भाजपा की प्रचंड जीत, कांग्रेस सिमटी 3 सीटों पर

IMG 20250224 WA0007

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास को जनता का समर्थन, कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का सूपड़ा साफ जशपुर,24 फरवरी 2025 –  त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में जशपुर जिले की जनता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन और विकास कार्यों पर मुहर लगाते हुए भाजपा को बड़ी जीत दिलाई। चुनावी नतीजों में भाजपा ने 9 जिला पंचायत सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस सिर्फ 3 सीटों तक सिमट गई। वहीं, 2 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल की। कुनकुरी विधानसभा में भाजपा का क्लीन स्वीप कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने पांचों जिला पंचायत सीटें जीतकर कांग्रेस को पूरी तरह साफ कर दिया। यहां कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाई, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि जनता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नीतियों को खुलकर समर्थन दिया है। भाजपा का चुनावी दमखम और विकास पर भरोसा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने एकजुटता और रणनीतिक मजबूती के साथ चुनाव लड़ा। सालों से जशपुर जिला पंचायत पर काबिज भाजपा ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली। क्षेत्रवासियों का मानना है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले में विकास की नई राहें खोली हैं। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर तेजी से काम हुआ है, जिससे लोगों को सीधा लाभ मिला है। भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाया, जिसका नतीजा भाजपा की प्रचंड जीत के रूप में सामने आया। मतदाताओं का कहना है कि सीएम साय की सरकार “सबका साथ, सबका विकास” की भावना को साकार कर रही है। स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा सुधार, कुनकुरी में 220 बिस्तर अस्पताल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। कुनकुरी में 220 बिस्तरों वाले अस्पताल को मंजूरी मिल चुकी है, जिससे क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। हाल ही में कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डायलिसिस सुविधा शुरू की गई, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिली है। यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री जनता की जरूरतों को प्राथमिकता दे रहे हैं। जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्य गेंदबिहारी सिंह (निर्दलीय) आशिका कुजूर (कांग्रेस) मोनिका टोप्पो (निर्दलीय) शांति भगत (भाजपा) श्वेता भगत (कांग्रेस) शौर्य प्रताप सिंह जूदेव (भाजपा) मलिता बाई (भाजपा) अनिता सिंह (भाजपा) हिरामती पैंकरा (भाजपा) आरती सिंह (कांग्रेस) सालिक साय (भाजपा) सुरुचि पैंकरा (भाजपा) वेदप्रकाश भगत (भाजपा) दुलारी सिंह (भाजपा) भाजपा का बढ़ता वर्चस्व, क्षेत्रवासियों का समर्थन बरकरार भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत से स्पष्ट हो गया कि जनता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। जिला पंचायत के साथ-साथ जनपद पंचायतों में भी भाजपा का बहुमत साफ नजर आ रहा है। विकास कार्यों की गति और योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के कारण भाजपा को जनता का व्यापक समर्थन मिला है। जशपुर में भाजपा की इस प्रचंड जीत ने आने वाले चुनावों के लिए भी एक मजबूत राजनीतिक संकेत दे दिया है।

आंखों देखी : जशपुर : पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान जारी, मतदाताओं में दिखा उत्साह

Screenshot 2025 02 20 08 36 45 62 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

जशपुर: पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान जारी, मतदाताओं में दिखा उत्साह जशपुर, 20 फरवरी 2025 – जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया। जशपुर जिले की चार जनपद पंचायतों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। जनपक्ष के संपादक संतोष चौधरी ने सुबह 7 से 8 बजे तक दो मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। धुमाडांड में दिखा मतदान का उत्साह सुबह 7 बजे कुनकुरी जनपद क्षेत्र के धुमाडांड ग्राम पंचायत में बूथ क्रमांक 62 और 63 पर मतदान शुरू हो चुका था। मतदान केंद्रों के बाहर मतदाता उत्साह के साथ अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। इस बार पंच, सरपंच, जनपद सदस्य (बीडीसी) और जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) के लिए मतदान हो रहा है, जिसके कारण प्रत्येक मतदाता को चार बैलेट पेपर पर वोट देना पड़ रहा है। इससे प्रक्रिया में थोड़ी अधिक समय लग रहा है, लेकिन मतदाताओं का जोश बरकरार है। गड़ाकटा में मतदान धीमा सुबह 7:45 बजे गड़ाकटा ग्राम पंचायत के बूथ क्रमांक 128 पर भी मतदान जारी था, लेकिन यहां मतदाताओं में अपेक्षाकृत कम उत्साह देखने को मिला। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगा। मतदान प्रक्रिया और समय सीमा की जानकारी हर बूथ के बाहर वॉल राइटिंग के जरिए पहले से दी गई थी, ताकि मतदाता समय पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। शांतिपूर्ण तरीके से हो रही वोटिंग अभी तक मतदान केंद्रों पर कोई बड़ी परेशानी सामने नहीं आई है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक, दिन बढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में और वृद्धि होने की संभावना है। 

जशपुर: पंचायत चुनाव में लापरवाही पर तीन शासकीय कर्मचारी निलंबित

IMG 20241208 WA0003

जशपुर: पंचायत चुनाव में लापरवाही पर तीन शासकीय कर्मचारी निलंबित जशपुर, 20 फरवरी 2025 – त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के दौरान लापरवाही बरतने पर तीन शासकीय कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों के निलंबन आदेश जारी किए। पीठासीन अधिकारी नशे की हालत में पाए गए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय जशपुर में निर्वाचन सामग्री वितरण के दौरान पीठासीन अधिकारी के रूप में तैनात प्रधान पाठक श्री जुनास खलखो और व्याख्याता श्री गणेश कुमार मंडल नशे की हालत में पाए गए। चिकित्सकीय परीक्षण में उनके शराब के सेवन की पुष्टि हुई, जिससे वे ड्यूटी करने की स्थिति में नहीं थे। यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-23 का उल्लंघन माना गया, जिसके चलते दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। 70 दिनों तक ड्यूटी से गायब रहे पटवारी वहीं, तहसील फरसाबहार में पदस्थ पटवारी श्री विजय कुमार श्रीवास्तव को मतदाता सूची की मॉर्ड कॉपी तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन, वे बिना किसी पूर्व अनुमति के 2 दिसंबर 2024 से 10 फरवरी 2025 (कुल 70 दिन) तक अपने कर्तव्य से अनुपस्थित रहे। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बावजूद उन्होंने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। इसे निर्वाचन प्रक्रिया में घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें भी निलंबित कर दिया गया। तत्काल प्रभाव से निलंबन कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत तीनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में श्री जुनास खलखो और श्री गणेश कुमार मंडल का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कांसाबेल तथा श्री विजय कुमार श्रीवास्तव का मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) फरसाबहार निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शहर के चुनावी बाजार से 20 का नोट बाहर,सीधे 100 फिर 500 देने के बाद ही चुनाव प्रचार की बात करो

IMG 20230819 202303

जशपुर/कुनकुरी,08 फरवरी 2025 – नगरपंचायत कुनकुरी हॉट सीट में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है।अध्यक्ष और 15 पार्षद के चुनाव का शोर पूरे शवाब पर है।वहीं वोटरों के भी दिन बन आये हैं। प्रत्याशी घुटने से नीचे जाकर पाँव छू रहे हैं और आशीर्वाद से पहले वोट ही मांग ले रहे हैं।जैसे ही मुहल्ले में जा रहे हैं,वोट बेचनेवाले गैंग से पहले बात करनी पड़ रही है।इससे पहले बात शुरू करने के लिए एक-एक को सौ नहीं दो पांच सौ की कड़क नोट चाहिए। गलती से एक प्रत्याशी समर्थक ने 20 का नोट दिया तो लड़खड़ाता वोटर बमक गया,बोला कि 20 में क्या मिलेगा और इसे कहाँ डालूँ।ऐसी विचित्र परिस्थितियों में चुनाव प्रचार करना एक बड़ी कलाकारी है। कुनकुरी शहर में नगरपंचायत अध्यक्ष की सीट के लिए केवल दो ही उम्मीदवार मैदान में है।एक सुदबल राम यादव और दूसरे गुप्ता विनयशील।पार्षदों में वार्ड नम्बर 15 में घमासान मचा हुआ है।आज कुनकुरी शहर में हिन्दू स्वाभिमान सूर्य कुमार प्रबल प्रताप सिंह जूदेव,मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी विष्णुदेव साय, यूथ आइकॉन मंत्री ओपी चौधरी प्रचार की कमान सम्हालेंगे।