पर्युषण पर्व : जब अश्वरथ में व्रती निकले तो शहर के लोग शामिल होने उमड़ पड़े, जैन धर्म का पर्युषण पर्व पर भव्य रैली निकली

IMG 20240918 WA0031

*जशपुर/कुनकुरी*- पर्युषण पर्व के समापन अवसर पर कुनकुरी में भगवान श्री जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें अश्वरथ में व्रतियों को बिठाकर जैन मंदिर से निकलकर नगर भ्रमण कराया गया।गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। जिसमें जैन समाज के साथ सभी समाज के लोग शामिल रहे।ऐसा ही नजारा जिला मुख्यालय जशपुर,बगीचा में भी देखने को मिला। पर्युषण पर्व प्रारम्भ से समापन तक सभी दिगम्बर जैन धर्म के लोग 10 दिनों तक भगवान की विशेष पूजा-अर्चना साधना करते है। पर्युषण पर्व का अपना अलग महत्व होता है, इसमें 7 प्रकार के सिद्धांतों का पालन करना पड़ता है। जिसमें सबसे पहले आत्मा को शुद्ध करना होता है. इस दौरान जैन धर्म के लोग व्रत, तपस्या, और ध्यान करते हैं। इसके बाद आत्म-चिंतन और आत्म-समृद्धि की प्रक्रिया की जाती है।फिर पर्युषण पर्व के दौरान जैन धर्म के लोग भविष्य में गलत काम न करने की शपथ लेते हैं। जैनधर्मियों द्वारा पर्यावरण का शोधन किया जाता है।इसके बाद संयम और विवेक का अभ्यास करते हैं। माना जाता है कि सालभर के सांसारिक क्रिया-कलापों के कारण जीवन में जो भी दोष आ जाते हैं, उन्हें यह पर्व दूर करता है. इस पर्व के दौरान सभी जैन धर्म के सिद्धांतों का पालन करने का प्रयास करते हैं. जैन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेंद्र जैन ने बताया कि पर्यूषण पर्व पर कई जैन अनुयायी अपनी क्षमता के अनुसार कठिन तपस्या करते हैं. इस दौरान कुछ श्रद्धालु 10 दिनों तक निर्जला व्रत करते हैं, जिसमें बिना अन्न, जल या फल का सेवन किए उपवास रखा जाता है। दिगंबर जैन समाज के इस पर्व में कुनकुरी में 6 जैनधर्मी महिला, पुरुष और युवाओं ने उपवास कर तपस्या की है। यह उपवास आत्म शुद्धि और आत्म कल्याण के उद्देश्य से किए जाते हैं, जिसमें शरीर और आत्मा को शुद्ध करने का प्रयास किया जाता है।

*सीएम साय ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा की,श्रमवीरों को दी बधाई*

IMG 20240917 WA0025 1 1

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना* *प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी* *मुख्यमंत्री निवास में आयोजित भगवान विश्वकर्मा के हवन-पूजन में हुए शामिल* रायपुर, 17 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में पूर्ण विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने संसार के प्रथम वास्तुकार, निर्माण और सृजन के देवता, भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर सभी श्रमवीरों सहित प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक  अनुज शर्मा और मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि, हमारे श्रमवीर छत्तीसगढ़ को गढ़ने में सार्थक भागीदारी निभा रहे हैं। श्रम से सृजन की सार्थकता को विश्वकर्मा जी ने ही समाज में स्थापित किया। विश्वकर्मा जयंती का दिन हमें श्रम के लिए संकल्पित होने की प्रेरणा देता है। विश्वकर्मा जी का तकनीक कौशल और श्रमशीलता प्रेरणादायी है।

*मोर आवास, मोर अधिकार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हितग्राहियों को गृहप्रवेश पर दी शुभकामनाएं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें ‘भारत का भगवान विश्वकर्मा’ बताया

IMG 20240917 WA0004 1

  रायपुर, 17 सितम्बर 2024 – प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी) के तहत छत्तीसगढ़ में हजारों लोगों का सपना आज साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘मोर आवास, मोर अधिकार’ कार्यक्रम के तहत 8 लाख 46 हजार 932 ग्रामीण और 23 हजार 71 शहरी हितग्राहियों को बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने नए घरों के लाभार्थियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भी शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की, उन्हें आधुनिक भारत का विश्वकर्मा बताया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष श्री रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, श्री दयाल दास बघेल और मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री साय ने योजना की तकनीकी मार्गदर्शिका का विमोचन किया और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जारी इस महत्वाकांक्षी योजना को जनहित के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। मुख्यमंत्री साय ने कहा, “आज छत्तीसगढ़ के हजारों परिवारों का घर का सपना पूरा हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उड़ीसा से इस योजना की पहली किश्त जारी की है, जिससे हितग्राहियों का गृहप्रवेश समारोह भी संभव हुआ। विश्वकर्मा जयंती के इस पावन अवसर पर मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं।” इस कार्यक्रम से छत्तीसगढ़ के हजारों लाभार्थी अब अपने नए घरों में प्रवेश कर रहे हैं, जो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने हैं।  

*आज डीजे वाले बाबू नहीं बजाएंगे डीजे**छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के निर्देशों पर प्रशासन ने कानफोड़ू डीजे पर लगाई रोक*

IMG 20240916 100741

जशपुर/कुनकुरी16 सितंबर 2024 छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए जशपुर प्रशासन ने कानफोड़ू डीजे साउंड पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गणेश विसर्जन, ईद मिलादुन्नबी या किसी अन्य धार्मिक या सांस्कृतिक आयोजन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों के तहत, ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। शांति समिति की बैठकों में कुछ नागरिकों ने 75 डेसिबल से कम ध्वनि पर डीजे चलाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने साफ कर दिया कि ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पत्थलगांव थाना प्रभारी विनीत पांडे ने सभी गणेश समितियों से अपील की है कि वे कानफोड़ू डीजे न बजाएं और नियमों का पालन करें। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायत मिलने पर डीजे साउंड सिस्टम जब्त कर लिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह ने भी यही संदेश देते हुए कहा कि ईद मिलादुन्नबी और गणेश विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यदि किसी ने हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आयोजकों से विसर्जन के दौरान केवल सीमित लोगों को शामिल करने और तालाब के पास उचित सुरक्षा, लाइटिंग और रस्सी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है। प्रशासन का यह कदम ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए है। हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत इस प्रकार की सख्ती से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ध्वनि प्रदूषण के नियमों का सख्ती से पालन हो।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से कंवर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात* *करमा महोत्सव का आमंत्रण दिया*

IMG 20240910 WA0022

  रायपुर, 10 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के यहां उनके निवास कार्यालय में कंवर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के अध्यक्ष श्री हरवंश सिँह मिरी के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को युवा कंवर समाज द्वारा आयोजित होने वाले *करमा महोत्सव के कार्यक्रम* में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कंवर समाज के महासचिव श्री नकुल चंद्रवंशी, श्री टूकेश कंवर भी उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के साथ उत्तर बस्तर कांकेर जिले के चारामा विकासखंड के जेपरा सहित विभिन्न गांवों में विकास कार्यों से संबंधित विषयों पर विचार विमर्श किया।

*मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने बगिया में मनाया तीज पर्व , पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि की ईश्वर से कामना की*

IMG 20240907 WA0026 1

जशपुर 7 सितंबर 24/ तीजा पर्व बगिया में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने शिव पार्वती माता की विधि विधान से पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की ईश्वर कामना की । बगिया में बड़ी संख्या में महिलाओं ने मिलकर तीज पर्व का उत्साह मनाया. तीज़ पर्व, विशेषकर महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह पर्व खासकर महिलाओं के लिए समर्पित है और इसे विभिन्न नामों से मनाया जाता है, जैसे कि हरितालिका तीज, कजरी तीज, और हरितालिका तीज। इस पर्व का महत्व महिलाएं इस दिन विशेष पूजा और व्रत करती हैं। वे अपनी पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व तीज़ पर्व के दौरान महिलाएं परंपरागत परिधान पहनती हैं, झूला झूलती हैं, गाती हैं और नाचती हैं। यह सामाजिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर को बनाए रखने का एक तरीका है। पर्व विशेष रूप से शिव और पार्वती के पूजा का अवसर होता है। इसके माध्यम से महिलाएं धार्मिक आस्था को प्रकट करती हैं और भगवान से आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। महिलाएं एक साथ मिलकर त्योहार मनाती हैं, जो सामाजिक – परिवारिक संबंधों को मजबूत करने में मदद करता है। महिलाओं के तीज़ पर्व न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व भी रखता है।

*तीजा महिलाओं के संकल्प शक्ति और दृढ़ता का प्रतीक त्यौहार: कौशल्या साय,भाजपा महिला मोर्चा का जिला स्तरीय तीजा महोत्सव संपन्न*

IMG 20240905 WA0050

जशपुर: तीजा सुहागिन महिलाओं का त्यौहार है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रख कर अपने पति और संतान की दीर्घायु की कामना करती है। यह पवित्र त्यौहर भारतीय संस्कृति और मानवीय मूल्यों का प्रतीक है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने उक्त बातें कही। वे शहर के वशिष्ट कम्युनिटी हाल में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय तीजा महोत्सव को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थी। उन्होनें कहा कि भारत धर्म,संस्कृति और त्यौहारों का देश है। यहां हम सब मिल कर त्यौहार मनाते हैं। त्यौहार का अवसर खुशियां बिखरने का होता है। इससे समाज में उत्साह का संचार होता है। कौशल्या साय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। सांसद राधे श्याम राठिया ने कहा कि तीजा पर्व छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। इसे माता और बहने अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना के साथ मनाती है। भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने कहा कि तीाज का पर्व घर से लेकर समाज तक हर्षोल्लास बिखेरता है। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष शांति भगत एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता कश्यप ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, शहर मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह, डीडीसी राना बरला,अनिता सिंह,पूर्व जनपद अध्यक्ष कमला निराला,अंजू टोप्पो,रेणु विश्वास,गुड़िया यादव,भारती शर्मा,मीना चौहान,सावित्री सिंह,नीतू गुप्ता,सावित्री निकुंज,सुजाता भगत,मुन्नी गुप्ता,प्रतिमा भगत सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तीजा के अवसर पर दी बड़ी सौगात, 70 लाख महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त*

IMG 20240902 WA0009

  **रायपुर, 02 सितंबर 2024:** मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तीजा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार के दौरान, श्री साय ने महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त के रूप में प्रत्येक लाभार्थी महिला के खाते में 1,000 रुपये डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से अंतरित किए। इस अवसर पर प्रदेश की महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने अपने “विष्णु भैया” का आभार व्यक्त किया। महतारी वंदन योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करना है। योजना के तहत विवाहित, विधवा, परित्यक्ता और तलाकशुदा महिलाओं को, जिनकी उम्र 21 वर्ष से अधिक है, हर महीने 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को किया था। तब से अब तक योजना की सात किश्तें लाभार्थी महिलाओं के खातों में जमा की जा चुकी हैं। **तीजा-पोरा तिहार का महत्व:** तीजा और पोरा, छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्यौहार हैं, जो विशेष रूप से महिलाओं द्वारा धूमधाम से मनाए जाते हैं। तीजा, जिसे हरतालिका तीज भी कहा जाता है, विशेषकर विवाहित महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं। यह त्यौहार महिलाओं की भक्ति, श्रद्धा, और उनकी शक्ति का प्रतीक माना जाता है। पोरा त्यौहार, कृषि कार्यों की समाप्ति के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन लोग मिट्टी के बैल बनाकर उनका पूजन करते हैं, जो कृषि की समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक होते हैं। महिलाएं इस दिन विशेष पूजा अर्चना करती हैं और खेतों में हल चलाने का प्रतीकात्मक अनुष्ठान करती हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा तीजा-पोरा के मौके पर महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त का वितरण, महिलाओं के प्रति सम्मान और उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह योजना महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने और उन्हें समाज में एक मजबूत भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करती है।

*श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की मची धूम, महाकुल समाज की अनूठी परंपरा, नगर भ्रमण के साथ खेला गया दही कादो……….*

IMG 20240827 WA0023

  दोकड़ा/जशपुर – श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन मंगलवार को भी जिले में जन्माष्टमी महोत्सव की धूम मची हुई थी।जिले भर में अनेक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर बड़ी उत्साह के साथ धूम धाम से मनाया गया। महाकुल समाज द्वारा अनेक स्थानों पर विशेष रूप से श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया है। ग्राम गरीयादोहर में महाकूल समाज के लोगों द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है,भजन कीर्तन के साथ भक्ति भाव में लोग जुट गए थे।यहां आजादी के पूर्व से ही श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव मनाया जाता रहा है,समाज के लोग एकजुट होकर पारंपरिक तौर पर मनाते हैं। रात भर श्री कृष्ण जी के भक्ति में डूबे रहते हैं।रात 12 बजे श्री कृष्ण जी का जन्म हुआ ,इसके बाद झूला झूलाने एवं माखन मिश्री खिलाने का दौर शुरू हो गया। इसके पश्चात मंगलवार की सुबह से नगर भ्रमण कर सभी घरों में श्री कृष्ण जी का आगमन हुआ,सभी घरों में भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना करते हुए माखन मिश्री का भोग लगाकर गांव की सुख समृद्धि की मनोकामना की।महाप्रसाद वितरण पश्चात कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं*

IMG 20240804 WA0005

  रायपुर 26 अगस्त/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी प्रदेशवासियों को भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर्व की बधाई देते हुए समस्त छत्तीसगढ़ वासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे। उल्लेखनीय है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ में इस महापर्व को उत्साहपूर्वक मनाया जाता है।