दोस्तों की दग़ाबाजी से दो दिनों तक तालाब में डूबा रहा बालक, थाना प्रभारी सुनील सिंह ने गोताखोरों की मदद लेकर निकलवाई लाश

IMG 20240723 184952

जशपुर,11 अक्टूबर 2024: तालाब में नहाने गए एक 15 वर्षीय नाबालिग की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित लकड़ा, पुत्र स्व. अनिल लकड़ा, निवासी मांझीटोला (गड़ाकटा) के रूप में हुई है। अमित अपने दोस्तों के साथ 9 अक्टूबर की शाम को तालाब में नहाने गया था, लेकिन जब वह डूब गया, तो उसके दोस्तों ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। इस घटना की जानकारी कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह को उड़ती खबरों के जरिए मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत मामले की जांच शुरू की। पता चला कि अमित लकड़ा दो दिन से घर से गायब था। थाना प्रभारी ने तत्काल उच्चाधिकारियों से मदद मांगकर गोताखोरों को बैगामुड़ा तालाब में उतारा। 10 अक्टूबर की शाम लगभग तीन घंटे के बाद अमित का शव गहरे पानी से बरामद किया गया।फिलहाल कुनकुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

सूखा नशा : जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब के 5 तस्कर गिरफ्तार, 26 किलो गांजा और कार बरामद

IMG 20241010 WA0040

जशपुर, 10 अक्टूबर 2024 – जशपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पंजाब के पांच तस्करों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने 26 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए तस्करों में दो महिलाएं भी शामिल हैं, जो ओडिशा के संबलपुर से इस गांजे को पंजाब ले जा रहे थे। पुलिस ने तस्करी में उपयोग की गई होंडा जैज कार (PB 13 AQ 1759) भी जब्त कर ली है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये बताई जा रही है। गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर ओडिशा से होकर पंजाब की ओर गांजे की तस्करी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी उपरकछार, थाना तपकरा की पुलिस टीम को नाकाबंदी और वाहनों की कड़ी जांच के निर्देश दिए गए। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने बनडेगा से आ रही होंडा जैज कार को रोका, जिसमें तीन पुरुष और दो महिलाएं सवार थे। पुलिस ने शक के आधार पर कार की तलाशी ली और सीट के नीचे और डिक्की में छिपाकर रखा 26 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया। सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई है: 1. कपिल कुमार (26), निवासी सानेवाल, थाना सानेवाल, जिला लुधियाना, पंजाब 2. संदीप सिंह (27), निवासी रायपुरबेट, थाना कुमकला, जिला लुधियाना, पंजाब 3. राजेश कुमार (21), निवासी सानेवाल, थाना सानेवाल, जिला लुधियाना, पंजाब 4. कीरती देवी (24), निवासी सानेवाल, थाना सानेवाल, जिला लुधियाना, पंजाब 5. तान्या कुमार (19), निवासी गोविंदगढ़, थाना गोविंदगढ़, जिला लुधियाना, पंजाब   पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यह गांजा ओडिशा के संबलपुर से तस्करी कर पंजाब ले जा रहे थे। महिलाओं का इस्तेमाल तस्करी के लिए जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि तस्करी के लिए महिलाओं का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है क्योंकि आमतौर पर पुलिस महिलाओं पर शक नहीं करती। यह घटना एक बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकती है, जिसमें महिलाओं को मोहरा बनाकर तस्करी के धंधे को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि कहीं इन आरोपियों के संबंध किसी संगठित आपराधिक गिरोह से तो नहीं हैं। जशपुर पुलिस की सतर्कता ने रोकी बड़ी तस्करी यह पुलिस की सतर्कता और चुस्ती का परिणाम है कि इतने बड़े पैमाने पर हो रही गांजे की तस्करी को बीच में ही रोका जा सका। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से न केवल मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगी है, बल्कि इससे जुड़े बड़े नेटवर्क का भी पर्दाफाश होने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने मामले में शामिल पुलिसकर्मियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें नगद इनाम देने की घोषणा की है। गिरफ्तार किए गए तस्करों से आगे की पूछताछ जारी है और इस पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने के लिए जांच गहनता से की जा रही है। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा, “हमारी कार्रवाई नशे के खिलाफ जारी रहेगी। तस्करी करने वाले चाहे जिस भी तरीके का इस्तेमाल करें, जशपुर पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी। जनता से अपील है कि अगर उनके आसपास किसी भी तरह की अवैध गतिविधि हो रही है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।” यह कार्रवाई नशे के अवैध व्यापार के खिलाफ जशपुर पुलिस की लगातार चल रही मुहिम का हिस्सा है, जो मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।  

गांधी जयंती पर मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान, थाने में ली अनोखी शपथ

IMG20241002151328

जशपुर/कुनकुरी 02 अक्टूबर 2024:  सदगुरुदेव सतपाल महाराज की प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समिति की जिला जशपुर इकाई ने गांधी जयंती के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। समिति के सदस्यों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए कुनकुरी थाना परिसर में सफाई की और समाज को स्वच्छता के महत्व की याद दिलाई। समिति ने न केवल बाहरी सफाई बल्कि आंतरिक स्वच्छता पर भी जोर दिया, जिसमें आत्मिक और नैतिक शुद्धि का संदेश दिया गया। अभियान का नेतृत्व संस्था प्रमुख जयनन्दन यादव और सचिव सन्तोष भगत ने किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मानव धर्म की पुस्तिका भेंट की, जो जीवन में स्वच्छता और नैतिकता के महत्व को रेखांकित करती है। इस मौके पर एसडीओपी विनोद मंडावी ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, “स्वच्छता अभियान देश के लिए एक बड़ा योगदान है और इससे समाज में जागरूकता फैलती है।” स्वच्छता अभियान में समिति के कई कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिनमें जयमन यादव, देवमन्त, जगेश्वर, मनधर, नीरज राम, श्रीमती सिरीमुनी भगत, मूलो बाई, शांति देवी, उमा बाई, नेहरू राम, राधेलाल सिंह और चन्द्रकिशोर यादव शामिल थे। इन सभी ने न केवल गांधी जी के स्वच्छता के सपने को साकार करने का प्रयास किया, बल्कि समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह कार्यक्रम पूरे कुनकुरी क्षेत्र में एक प्रेरणा बनकर सामने आया, जो बताता है कि स्वच्छता केवल बाहरी नहीं, बल्कि आंतरिक भी होनी चाहिए।  

वर्दी का अपमान :  डांस आर्केस्ट्रा में लड़कियों संग नाचने का वीडियो वायरल, एसपी ने की निलंबन की कार्रवाई

Picsart 24 10 02 08 25 10 624

नाचे से बाँची लेकिन वर्दी में नाचे से नी बाँची,,,, जांजगीर-चांपा,2 अक्टूबर 2024/ जिले के बिर्रा थाना में पदस्थ सहायक उप-निरीक्षक (ASI) फुलेश्वर सिंह सिदार का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें उन्हें वर्दी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान लड़कियों के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। यह घटना 30 सितंबर को ग्राम सोनादह में आयोजित एक डांस आर्केस्ट्रा की है, जिसमें ASI ने वर्दी में होते हुए अपने कर्तव्यों की मर्यादा को तोड़ा। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जिले में हलचल मच गई। पुलिस अधीक्षक (SP) विवेक शुक्ला ने इस घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए ASI फुलेश्वर सिंह सिदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वर्दी में रहते हुए इस प्रकार की हरकत को पुलिस प्रशासन ने वर्दी का अपमान मानते हुए इसे गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा है। SP विवेक शुक्ला ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और साफ कर दिया है कि पुलिसकर्मियों को अनुशासन और मर्यादा का पालन करना अनिवार्य है।  

अभी-अभी सड़क हादसा: नेशनल हाइवे 43 पर दो ट्रकों में टक्कर, एक ड्राइवर की मौत,मौके पर पुलिस

IMG 20240924 WA0012

जशपुर,24 सितंबर2024/ आज सुबह लगभग 11:00 बजे, एनएच 43 के डोडकाचौरा केंद्रीय विद्यालय के सामने एक गंभीर सड़क हादसा हुआ है। जिसमें दो ट्रक आपस में टकरा गए, एक ट्रक के ड्राइवर की वाहन के नीचे दबकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर रवि तिवारी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक में फंसे घायल चालक को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। वहीं, मृत चालक के शव को निकालने की कार्रवाई की जा रही है। इस सड़क दुर्घटना ने क्षेत्र में भय का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोग इस हादसे के लिए ट्रक चालकों द्वारा तेज गति से वाहन चलाने को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। आबादी वाले क्षेत्र में ट्रकों की तेज रफ्तार के कारण हादसे की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है। प्रशासन से इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने की मांग की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

बड़ी खबर : क्राइम एंड साइबर यूनिट ने खून सूखने से पहले हत्यारों को धर दबोचा,तीनों हत्यारे गिरफ्तार

Picsart 24 09 24 00 31 19 329

रायपुर,23 सितंबर 2024 – राजधानी में हुई जघन्य हत्या के आरोपियों को 24 घण्टे के भीतर पकड़ने में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने सफलता पाई है।एएसपी क्राइम संदीप मित्तल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। दरअसल,आज दिनांक 23.09.2024 के प्रातः थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत तालाब के पास अज्ञात आरोपियों द्वारा ईश्वर राजवाड़े नामक व्यक्ति को धारदार वस्तु से वार कर हत्या कर दी गई थी। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की 10 विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास के सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजो ंका अवलोकन करते हुए आरोपियों को मोवा पण्डरी की ओर जाना पाया गया था। जिस पर पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा मोवा पण्डरी क्षेत्र का सघन चेकिंग करते हुए 19 घंटों के भीतर प्रकरण में संलिप्त सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपो रायपुर शहर के निकले। *01. रोहित बघेल पिता शल्लू बघेल निवासी गांधीनगर थाना सिविल लाईन रायपुर।* *02. सूरज उर्फ खिड़की निवासी गांधीनगर थाना सिविल लाईन रायपुर।* *03़. हरीश बघेल निवासी गांधीनगर थाना सिविल लाईन रायपुर।*

स्कूली बच्चों के लिए साइबर क्राइम और ट्रैफिक नियमों पर जागरूकता शिविर का आयोजन,पुलिस अधीक्षक की पहल का शिक्षक-विद्यार्थियों ने किया स्वागत

IMG 20240923 WA0005

जशपुर, 23 सितंबर: पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देशानुसार कुनकुरी पुलिस द्वारा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय में स्कूली बच्चों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य छात्रों को साइबर क्राइम, ट्रैफिक नियमों, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और अन्य सामाजिक एवं आर्थिक अपराधों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर एएसआई मनोज कुमार साहू ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि कैसे साइबर अपराध और सोशल मीडिया के गलत उपयोग से बचा जा सकता है। उन्होंने छात्रों को कानून का पालन करने और अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, ट्रैफिक नियमों के पालन का महत्व बताते हुए सड़क सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। शिविर के दौरान बच्चों ने सक्रिय रूप से सवाल पूछे और एएसआई साहू ने उनके सवालों के जवाब देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया। इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वे भविष्य में सतर्क नागरिक बन सकेंगे। शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में प्रिंसिपल अनिल कुमार सिंह,वाइस प्रिंसिपल श्री चौहान,व्याख्याता अरविंद मिश्रा,विनायक मिश्रा समेत शाला के समस्त शिक्षकों का सहयोग रहा।

स्पेशल 72,ब्लाइंड मर्डर केस : दुष्कर्म के बाद पैसे मांगने पर परिचितों ने कर दी हत्या,हत्यारे जेल की सलाखों में

Picsart 24 09 21 14 10 08 878

हवस की आग में महिला की हत्या करने का सनसनीखेज मामले का खुलासा क्राइम किलर एसपी शशिमोहन सिंह ने खुद के दिये टारगेट 72 घण्टे के भीतर करते हुए दरिंदों को जेल की सलाखों के पीछे धकेल दिया। पढ़िए क्राइम स्टोरी,,,, जशपुर, 21 सितंबर 2024: जशपुर जिले में घटित अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने महज 72 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भभरी में 30 फीट गहरी खाई से एक अज्ञात महिला का शव मिला था, जिसकी पहचान और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जशपुर पुलिस ने सघन अभियान चलाया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी राजेन्द्र राम मिंज (30) और उसके सहयोगी संजय राम भगत (30) को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी शशिमोहन सिंह ने अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए बताया कि 17 सितंबर की रात, आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और पैसे मांगने पर उसकी हत्या कर दी। मृतिका ने आरोपी से पूर्व में लंबित एक केस की पेशी में जाने के लिए 4000 रुपये मांगे थे। पैसे न देने पर महिला ने आरोपी को किसी केस में फंसा देने की धमकी दी, जिसके बाद आरोपी ने गला दबाकर और डंडे से मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद, शव को भभरी के जंगल में फेंक दिया गया। उन्होंने आगे बताया,आरोपी राजेन्द्र राम मिंज के कपड़ों पर खून के धब्बे मिलने से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिससे जांच की दिशा और स्पष्ट हुई। आरोपियों से घटना में इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल, लकड़ी, डंडा और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए हैं। सिटी कोतवाली मेंअपराध क्रमांक 225/2024 के तहत धारा 103(1), 70(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में इस मामले की विवेचना की गई और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस कठिन और संवेदनशील मामले को सुलझाने वाली पुलिस टीम को एसपी द्वारा नगद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। स्पेशल 72,ब्लाइंड मर्डर केस की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा, निरीक्षक रविशंकर तिवारी, उप निरीक्षक सरिता तिवारी, स.उ.नि. चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, आर. 350 हेमंत कुजूर, आर. 178 विनोद तिर्की, आर. शोभनाथ सिंह, न.सै. थानेश्वर देशमुख, सायबर सेल से उप निरीक्षक नसरूद्दीन अंसारी, स.उ.नि. हरिशंकर सिंह, आर. अनिल सिंह, आर. संदीप  का योगदान रहा है।

*दर्दनाक हादसा: प्लांट में काम कर रहे मजदूर की ऊंचाई से गिरकर मौत,सेफ्टी रूल्स की अनदेखी बनी वजह,पुलिस जांच में जुटी*

IMG 20240921 WA0006

बड़ी खबर : प्लांट में मजदूर की मौत से प्रबंधन की सुरक्षा मानकों के पालन में गम्भीर चूक सामने आई है,पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुटी रायगढ़, 21 सितंबर: रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजनी स्टील प्लांट में एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। बिना सेफ्टी बेल्ट के ऊंचाई पर काम कर रहे एक मजदूर की गिरने से मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान राकेश (28), निवासी बिहार के रूप में हुई है। हादसे के बाद घायल मजदूर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राकेश बिना सेफ्टी बेल्ट के काम कर रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। प्लांट में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय मजदूरों का कहना है कि इस तरह की दुर्घटनाएं नियमित रूप से हो रही हैं, लेकिन प्रबंधन द्वारा सुरक्षा उपायों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। घटना के बाद पूंजीपथरा थाना ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि प्लांट प्रबंधन द्वारा सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की बात सामने आ रही है, जिससे प्रबंधन की जिम्मेदारी तय हो सकती है। रायगढ़ जिले के विभिन्न औद्योगिक प्लांटों में आए दिन इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही हैं। मजदूरों का कहना है कि प्लांट प्रबंधन सुरक्षा उपायों की अनदेखी कर रहा है, जिसके कारण मजदूरों की जान जोखिम में पड़ रही है। बावजूद इसके, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। मजदूरों की लगातार हो रही मौतों के बावजूद प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर से रायगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं। जिले के कई प्लांटों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे मजदूरों की जान जोखिम में है।  

बड़ी खबर:आईजी ने थाना के पूरे स्टाफ को ही हटा दिया,दो अधिकारी सस्पेंड,जांच कर रहे डीएसपी को भी बदला,,,,

rps20221007 181808

 प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईजी दीपक झा ने बड़ा खुलासा किया,जिसमें लोहारीडीह आगजनी कांड में 170 में 60 गिरफ्तार,विवेचना में लापरवाही पर    कवर्धा, 21 सितम्बर: लोहारीडीह आगजनी कांड के बाद प्रशासनिक और पुलिस विभाग की कार्रवाई में तेजी आई है। कवर्धा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईजी दीपक झा ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि लोहारीडीह प्रकरण में अब तक पांच एफआईआर दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 170 लोगों को नामजद किया गया है और 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, विवेचना के दौरान कई खामियां पाई गईं, जिसके चलते रेंगाखार थाना के सभी 28 स्टाफ को लाइन अटैच कर दिया गया है। आईजी दीपक झा ने स्वीकार किया कि घटना की जांच में लापरवाही हुई है और कई गिरफ्तारियां वैधानिक तरीके से नहीं की गई थीं। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए रेंगाखार थाना के सभी स्टाफ को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है। साथ ही, दो अधिकारियों को नामजद शिकायत के आधार पर निलंबित किया गया है। इसके अलावा, जांच में एसडीओ पी की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं, जिसके चलते उन्हें हटाकर नए डीएसपी को रेंगाखार थाना का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ कार्रवाई: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आईजी दीपक झा ने यह भी कहा कि लोहारीडीह में महिलाओं पर अत्याचार और मारपीट के मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, और सभी दोषियों के खिलाफ वैधानिक दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही, मारपीट का शिकार हुए पांच लोगों को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी पर पुनर्विचार: आईजी ने कहा कि अगर किसी निर्दोष व्यक्ति को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है, तो उसके लिए जिम्मेदार अधिकारी पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस तरह, आईजी ने यह स्पष्ट कर दिया कि मामले की जांच निष्पक्ष और गहनता से की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही या पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।