मुख्यमंत्री कैंप बगिया में सीएम साय से मिलने लगा रहा लोगों का तांता, सीएम ने कहा – योजनाओं का लाभ लें मेरे छत्तीसगढ़िया भाई-बहन

IMG 20240924 WA0036

जशपुर 24 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव से आज उनके बगिया स्थित निवास कार्यालय में आम लोगों को मिलने वालों का ताता लगा रहा। लोग अपनी समस्याओं ने निराकार और मांगों से संबंधित आवेदन लेकर मुख्यमंत्री से मिले। इसके साथ ही मौखिक रूप से मुख्यमंत्री श्री साय के समक्ष अपनी मांगों और समस्याओं को रखा।

मुख्यमंत्री साय ने सभी मांगों और समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उचित कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। यहां आकर मुख्यमंत्री से मिलकर लोग काफी खुश हुए। उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री एक अभिभावक की तरह सबकी मांगों और समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने बताया की विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनते ही इस क्षेत्र का विकास तीव्र गति से हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने मिलने वालों से कहा की हमारी सरकार मोदी की गारंटी को तेजी से लागू कर रही है। हमारी सरकार राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आप सब शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी लेकर इसका लाभ ले।