संवेदनशील मुख्यमंत्री की तत्परता से  बादलखोल अभ्यारण्य क्षेत्र में टूटी पुलिया की मरम्मत कार्य शुरू,सोमारू ने कहा-साय साहब कर राज मा चिंता हटिस,ओला बताए के देरी हे बस…

जशपुर,28 सितंबर 2024 / लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जशपुर जिले के बादलखोल अभ्यारण्य क्षेत्र में आवागमन बुरी तरह बाधित हो गया था। विशेष रूप से कलिया से जोराजाम सड़क पर रांझामुड़ा नाले की पुलिया बहने से स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के आवागमन ठप होने की जानकारी मिलते ही, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाए।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद, विभागीय अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिया के निर्माण कार्य को शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री की इस तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की, जिसके कारण उन्हें बड़ी राहत मिली। पुलिया का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे जल्द ही आवागमन सामान्य होने की उम्मीद है।

ग्रामीणों ने सरकार के इस सकारात्मक कदम के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हुआ है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री श्री साय ने जिस तरह हमारी समस्या को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्यवाही करवाई, उसके लिए हम उनके आभारी हैं।”