जशपुर/बगीचा 13 अक्टूबर 2024 – एक सरकारी शिक्षक द्वारा भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनने की खबर सुर्खियों में आने के बाद शिक्षक ने खबर जनपक्ष के सामने अपना पक्ष रखा है।जिसमें उन्होंने खुद को निर्दोष बताया है।
दरअसल, मामला जशपुर जिले के बगीचा में पदस्थ हॉस्टल अधीक्षक व शिक्षक विश्वनाथ प्रधान से जुड़ा हुआ है। दिनांक 12 अक्टूबर,2024 को खबर जनपक्ष में प्रकाशित समाचार का असर हुआ कि भाजपा की सदस्यता लिए हुए सरकारी शिक्षक विश्वनाथ राम ने खबर पढ़ने के बाद फोन पर अपना पक्ष रखा है।उनका कहना है कि दो दिन पहले मेरे घर पर भाजपा के मंडल महामंत्री हरीश यादव,महावीर यादव और अजीत देहरी आये हुए थे। मैं उनके लिए पानी लेने घर के अंदर गया हुआ था।मेरा मोबाइल बाहर ही टेबल पर रखा हुआ था।मुझे नहीं मालूम कि कैसे मुझे सदस्य बना दिया गया।मेरा किसी भी राजनैतिक पार्टी का सदस्य बनने का कोई इरादा नहीं है।
इतना ही नहीं विश्वनाथ प्रधान ने अपना पक्ष लिखित में भी भेजा है।




















