मोदी है तो मुमकिन है,पीएम मोदी और सीएम विष्णु की जोड़ी में होगा राज्य में तेजी से विकास : रायमुनी भगत

IMG 20240403 WA0005

जशपुर : छत्तीसगढ़ सहित जशपुर जिला में वाइस की गति तेज हो रही है,पीएम मोदी और सीएम विष्णुदेव साय की जोड़ी से विकास कार्यों में तेजी आना शुरू भी हो गया है,उक्त कथन जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने बगीचा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नटकेला, जुरगुम, कुरडेग, जुजगु ,पसिया और बम्बा में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान कही। ज्ञात हो कि तेजतर्रार विधायक श्रीमती रायमुनी भगत मंगलवार को बगीचा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नटकेला, जुरगुम, कुरडेग, जुजगु ,पसिया और बम्बा पहुंची। यहां विधायक श्रीमती भगत ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुवे केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं के संबंध में सविस्तार बताया और कहा की देश में विकास कार्य करने वाले पीएम मोदी अब छत्तीसगढ़ सहित जशपुर जिला में भी विकास कार्यों को गति देने में लगे हैं। सूबे के मुखिया विष्णुदेव साय और पीएम मोदी की जोड़ी विकास कार्यों में बयार लाने अपना पूरा ताकत झोंक रहे हैं। इस वक्त भाजपा ने राधेश्याम राठिया को लोकसभा चुनाव में प्रत्यासी बनाया है,जिसको प्रचंड मतों से जीत दिला पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम विष्णुदेव साय का हाथ मजबूत करना है। इस कार्य में सभी का साथ और सहयोग का अपील करते हुवे जशपुर विधायक ने स्थानीय कार्यकर्ता का हौसला भी बढ़ाया।श्रीमती भगत ने कहा की सभी कार्यकर्ता पार्टी का रीढ़ की हड्डी है।कार्यकर्ताओं से ही पार्टी चलती है,यहां सभी कार्यकर्ताओं को उनके कार्यों के आधार पर उचित सम्मान और जगह भी दिया जाता है।सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी लोकसभा चुनाव में पूरी ईमानदारी से काम करते हुवे भाजपा प्रत्यासी को जीताने अपना शत प्रतिशत योगदान देंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता, मंडल प्रभारी मंडल अध्यक्ष रामसलोने मिश्रा,मंडल महामंत्री पवन सिंह, हरीश अरिक, मंत्री महेंद्र सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रित्विक जैन,महामंत्री शुभम जिंदल, हेमंत भगत, मृणाल पाठक, आई टी सेल जिला सह संयोजक विपिन यादव, विवेक गुप्ता, संतोष गुप्ता, मनीष शर्मा, ग्राम के सरपंच, कोरवा समाज, नगेसिया समाज, महाकुल समाज, कुम्हार समाज, उरांव समाज, मुंडा समाज, रौतिया समाज के प्रतिनिधिमंडल सहित ग्रामवासी, पदाधिकारी कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

दिल्ली में कांग्रेस CEC की बैठक खत्म:बदल सकती है बैज की सीट, बिलासपुर से ‘यादव’ पर दांव; आज लिस्ट जारी होने की संभावना

108605379

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस की तीसरी लिस्ट मंगलवार देर शाम तक जारी हो सकती है। इसे लेकर दिल्ली में कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की बैठक खत्म हो गई है। इसके बाद देर रात छत्तीसगढ़ 5 बची हुई लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हो सकता है। कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हो चुके हैं। माना जा रहा है कि बस्तर से कवासी लखमा और कांकेर से दीपक बैज उम्मीदवार हो सकते हैं। बस्तर में बैज मजबूत प्रत्याशी हो सकते हैं या नहीं, इसके जवाब में उन्होंने रायपुर में कहा कि, आज शाम को सूची आ जाएगी तो स्पष्ट हो जाएगा। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में कांग्रेस अपनी पहली सूची में 6 नामों की घोषणा कर चुकी है। पिछले सप्ताह 12 मार्च को कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी की थी। इसमें 43 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार तय किए गए, लेकिन छत्तीसगढ़ का नाम नहीं था।

मंच विवाद के बाद ‘दाऊ’ को कांग्रेस का नोटिस:राजनांदगांव में भूपेश के सामने कहा था-5 साल हम प्रताड़ित रहे; अब आई याद

4 1710766275

‘मैं डंके की चोट पर कहता हूं कि 5 साल हमारी सरकार रही। एक कार्यकर्ता यहां उठकर कह दें कि 5 साल में उनका एक भी काम हुआ हो। हमारे दुख-तकलीफ, बहू-बेटा के ट्रांसफर में कोई साथ नहीं दिया, सिर्फ प्रताड़ित किया गया’। 5 साल तक हमारी सरकार रही और तब सबसे ज्यादा हम ही प्रताड़ित रहे। मुख्यमंत्री से मिलना तक मुश्किल था। तब कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं थी। आज कार्यकर्ताओं की याद आई है।’ राजानांदगांव में मंच से सोमवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र दास वैष्णव ‘दाऊ’ ने पिछली कांग्रेस सरकार को खूब-खरी खोटी सुनाई थी। इसके बाद पार्टी ने उन्हें नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांगा है।

सट्टा बाजार बोला- BJP नहीं जाएगी 400 पार:लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलेगी सिर्फ 43 सीट; छत्तीसगढ़, MP, गुजरात में सूपड़ा साफ

1710836317

लोकसभा चुनाव को लेकर देश में आचार संहिता लग चुकी है। INDI अलायंस केंद्र में सरकार बनाने और भाजपा 400 प्लस सीटें जीतने का दावा कर रही है। इन सबके बीच देश में सट्‌टा बाजार भी गर्म है। हालांकि उसने दोनों ही के दावों को नकार दिया है। सट्‌टा बाजार के जानकार कहते हैं कि भाजपा एक तरफा जीतेगी, लेकिन 543 में से 331 सीटें ही खाते में आएगी। वहीं सरकार बनाने का दावा कर रही कांग्रेस 43 सीट पर सिमटेगी। इससे पहले 9 मार्च को सट्‌टा बाजार ने भाजपा को 332 सीटें मिलने का दावा किया था। छत्तीसगढ़ की 11 सीट बीजेपी के खाते में सट्‌टा बाजार का दावा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। पिछले चुनाव में 2 सीटें बस्तर और कोरबा जीतने वाली कांग्रेस इस बार जीरो पर रहेगी। वहीं भाजपा सभी 11 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। फिलहाल कांग्रेस ने अभी 6 सीटों पर ही अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। इन राज्यों में ये स्थिति नाम ना छापने की शर्त पर सट्‌टा बाजार से जुड़े एक शख्स ने बताया, कि छत्तीसगढ़ के अलावा बीजेपी को गुजरात में 26 सीट, राजस्थान में 25-27 सीट, मध्य प्रदेश में 29 सीट, उत्तराखंड में पांच, दिल्ली में सात और हिमाचल प्रदेश में चार सीट मिल रही है। वहीं सट्‌टा बाजार भाजपा को छत्तीसगढ़ 60-80 पैसे, राजस्थान में एक रुपए, गुजरात में 40-50 पैसे, दिल्ली में 50-60 पैसे और उत्तर प्रदेश में 1 रुपए का भाव दे रहा है। इस तरह काम करता है सट्‌टा बाजार लोगों का चुनावों के रुझान और परिणाम में दिलचस्‍पी देखते हुए सटोरिये और दलाल सक्रिय हुए और सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल करके पूरा नेटवर्क बनाया। सट्‌टा बाजार से जुड़े लोग दावा करते है, कि चुनाव का सटीक अनुमान बनाने के लिए वे ग्राउंड रिपोर्ट पर भी काम करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर एनालिसिस कर बाजार में रुझान बताते हैं। कांग्रेस-बीजेपी नेताओं की नजर भी रहती है सट्‌टा बाजार में कांग्रेस और बीजेपी के सीनियर नेता भी सट्‌टा बाजार की जानकारी को रखकर अपनी रणनीति बनाते है। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के सीनियर नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेस कान्फ्रेंस कर इस बात का खुलासा किया था। तब उन्होंने कई राज्यों में सरकार बनाने का दावा किया था। सीनियर नेता का दावा हकीकत में अधूरा रह गया था। बाजार के रुझान के विपरीत चुनाव का परिणाम आया था।