वर्दी का अपमान :  डांस आर्केस्ट्रा में लड़कियों संग नाचने का वीडियो वायरल, एसपी ने की निलंबन की कार्रवाई

नाचे से बाँची लेकिन वर्दी में नाचे से नी बाँची,,,,

जांजगीर-चांपा,2 अक्टूबर 2024/ जिले के बिर्रा थाना में पदस्थ सहायक उप-निरीक्षक (ASI) फुलेश्वर सिंह सिदार का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें उन्हें वर्दी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान लड़कियों के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। यह घटना 30 सितंबर को ग्राम सोनादह में आयोजित एक डांस आर्केस्ट्रा की है, जिसमें ASI ने वर्दी में होते हुए अपने कर्तव्यों की मर्यादा को तोड़ा।

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जिले में हलचल मच गई। पुलिस अधीक्षक (SP) विवेक शुक्ला ने इस घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए ASI फुलेश्वर सिंह सिदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वर्दी में रहते हुए इस प्रकार की हरकत को पुलिस प्रशासन ने वर्दी का अपमान मानते हुए इसे गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा है।

SP विवेक शुक्ला ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और साफ कर दिया है कि पुलिसकर्मियों को अनुशासन और मर्यादा का पालन करना अनिवार्य है।